पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका केंद्र का पुतला

देश भर में बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में सोमवार को केंद्र का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 05:19 PM (IST)
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका केंद्र का पुतला
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका केंद्र का पुतला

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

देश भर में बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में सोमवार को पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान के आवाहन पर जिला फरीदकोट के यूथ कांग्रेस के नेताओं ने विधायक कुशलदीप ढिल्लो और सांसद मुहम्मद सदीक के नेतृत्व में सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया। एक मांगपत्र भी डिप्टी कमिश्नर को सोंपा गया।

विधायक कुशलदीप ढिल्लो ने कहा के इंटरनेशनल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दिन ब दिन बेतहाशा इ•ाफा किया जा रहा है और गरीब लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इससे कई छोटे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। देश मे महंगाई बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा सीधा असर सूबे की किसानी पर पड़ेगा। केंद्र सरकार पहले ही किसान विरोधी आर्डिनेंस लेकर किसनी को बर्बाद करने पर तुली हुई है और इस मे किसान हितेषी पार्टी कहलाने वाली शिरोमणि अकाली दल भी पूरा समर्थन दे रही है जिसकी मंशा सेंटर में अपनी मिनिस्ट्री बचाने की है। हमारी पार्टी के यूथ विग द्वारा केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका और अपना रोष भी जाहर करते हुए केंद्र सरकार को तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी