19 साल के नौजवान की नशे से गई जान

शहर के आंबेडकर नगर में एक नौजवान की लाश लावारिस हालत में मिली ह।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 03:51 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 03:51 PM (IST)
19 साल के नौजवान की नशे से गई जान
19 साल के नौजवान की नशे से गई जान

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

शहर के आंबेडकर नगर में एक नौजवान की लाश लावारिस हालत में मिली, जिसकी मौत नशे की ओवरडोज से होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की पड़ताल के बाद लड़के की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह उम्र 19 साल निवासी गांव पक्का के रुप में हुई। मृतक के नाना और मामा ने उसकी पहचान की।

युवक के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है, और उसकी माता मलेशिया नौकरी करने गई हुई है, और मृतक अपने ननिहाल गांव पक्का में रह रहा था। उसके मामा गुरजंट सिंह ने बताया कि उनका भांजा सुरजीत सिंह नशा करने का आदी था, जो रात अपने दोस्तों के साथ गांव से शहर आया था। सूचना मिलने पर जब हम मौके पर आए तो इसकी मौत हो चुकी थी।

जांच अधिकारी एएसआइ स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि आंबेडकर नगर में एक लड़के की लाश पड़ी है। हम मौके पर पहुंचे तो लड़का मर चुका था, जिसकी पहचान सुरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह के तौर पर हुई है। फलहाल लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।

chat bot
आपका साथी