महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीसी दफ्तर का घेराव करने जा रहे जबर विरोधी एक्शन कमेटी के सदस्यों पर पुलिस ने लाठियां भांजी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 04:04 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 09:23 AM (IST)
महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

फरीदकोट [प्रदीप कुमार सिंह]। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को डीसी दफ्तर का घेराव करने जा रहे जबर विरोधी एक्शन कमेटी के सदस्यों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। डीसी दफ्तर की ओर तेजी से बढ़ रहे सैकड़ों सदस्यों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनेन व लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस द्वारा कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में लेकर सिटी थाने ले जाया जहां से कुछ समय बाद छोड़ दिया गया।

कमेटी के सदस्य गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल की पीड़ित डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीसी दाफ्तर का घेराव करने के लिए जा रहे थे। कमेटी के सदस्य केशव आजाद ने बताया कि वह पिछले 22 दिनों से दुर्व्यवहार की शिकार महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैंं। जिला प्रशासन यूनिवर्सिटी प्रशासन के दबाव में जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहा है।

पीड़िता द्वारा मात्र आरोपियों को नामजद किए जाने की मांग की जा रही है, परंतु पुलिस-प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा है, जिसे देखते हुए एक्शन कमेटी के सदस्य शांतिपूर्ण अपनी मांगों को डीसी दफ्तर की ओर जा रहे थे, जिसे पुलिस ने रोका। यहीं नहीं पुलिस द्वारा उन लोगों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले व वॉटर कैनेन का प्रयोग घायल किया गया, उनके दो दर्जन से अधिक साथियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीटा है। केशव आजाद ने कहा कि पुलिस ने बर्बरतापूर्ण अपनी कार्रवाई में महिलाओं, बुजुर्गो व पीड़िता को भी नहीं छोड़ा यह बेहद दु:खद स्थिति है।

एसपी सेवा सिंह मल्ली ने बताया कि बिना किसी पूर्व परमिशन के डीसी दफ्तर का घेराव करने जा रहे सैकड़ों लोगों को पुलिस द्वारा समझाने के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरीकेटिंग तोड़ने के साथ पुलिस बल पर पत्थरों से हमला कर दिया गया, जिसमें कई पुलिस के जवान भी घायल हुए। उन्होंने मजबूरन पुलिस द्वारा हलका बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

महिला डॉक्टर बोली, पुलिस का ऐसा व्यवहार तो मैने सोचा भी नहीं था

शनिवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहने वाली पीड़िता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की बात कर रहे हैंं और यहां यूनिवर्सिटी में एक महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आवाज उठाने पर यूनिवर्सटी प्रशासन उसे ही दोषी बता रहा है, जब वह अपने साथ घटित घटना में न्याय की मांग करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है तो उसके शांतपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर पुलिस-प्रशासन की ओर ऐसा अमानवीय व्यवहार देखने को मिल रहा है, जो कि दु:खद है, मैंंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी