पंजाब सरकार गोशालाओं को जल्दी जारी करे गो सेस की राशि :सिगला
पंजाब सरकार लगभग 500 करोड़ रूपये गौ-सेस के नाम पर इकट्ठा कर रही है और इसे कहां खर्च कर रही है इसकी जानकारी आरटीआइ में मांगने के बावजूद नही दे रही है
संवाद सूत्र,जैतो,
पंजाब सरकार लगभग 500 करोड़ रूपये गौ-सेस के नाम पर इकट्ठा कर रही है और इसे कहां खर्च कर रही है इसकी जानकारी आरटीआइ में मांगने के बावजूद नही दे रही है। गो सेस के पैसे इकट्ठे होने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा गोशाला को राशि ना जारी करने से पंजाब की लगभग 500 गोशालायें अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं। पंजाब भाजपा गौ रक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप सिगला ने आज यहाँ बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में पंजाब भाजपा की प्रदेश मीटिग में राष्ट्रीय सचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी नरिदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अश्वनी शर्मा को मिलकर इस संबंधी जानकारी दी। प्रदीप सिगला ने कहा कि उन्होंने नेताओं को मिलकर बताया कि पंजाब सरकार गौ सेस से प्राप्त राशि का उपयोग अन्य खर्चों में कर रही है और गो ग्रास छीन रही है। उन्होंने पंजाब सरकार को जल्दी ही काऊ सेस की राशि गौशालाओं को जारी करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंजाब भाजपा गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी पंजाब के प्रत्येक जिले में सभी गोशाला के पदाधिकारियों को साथ में लेकर अपने जिले के डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन देंगे और कोई सुनवाई न होने पर जल्दी ही इस सम्बन्धी पंजाब भर में आंदोलन शुरू करेंगे।
--- नत्था सिंह और बसंत सिंह राजू शानदार सेवाओं बदले सम्मानित
श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्ज एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा सोमवार को सिटी होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नये चुने गए जिला प्रधान हरदेव सिंह की प्रधानगी में हुए इस समागम में एसोसिएशन के चेयरमैन नत्था सिंह, वाइस चेयरमैन बसंत सिंह राजू, चौ. दौलत राम सिंह, बख्शीश सिंह, बख्तावर सिंह, सुखमंदर सिंह, मेजर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रजीत सिंह और भंवर लाल शर्मा आदि समेत अन्य सेवा मुक्त कर्मचारियों ने शिरकत की। एसोसिएशन के लगातार दस वर्ष तक र्निविरोध प्रधान नत्था सिंह सेवा मुक्त मुख्य अध्यापक और महा सचिव बसंत सिंह राजू का फूलों का हार पहना कर स्वागत किया गया। प्रधान हरदेव सिंह ने दोनों नेताओं द्वारा एसोसिएशन के प्रति की गई शानदार सेवाओं के लिए प्रशंसा की और कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा ही एसोसिएशन के लिए उजाले की किरण बन कर मार्ग दिखलाते रहेंगे। इस समय गुरटेक सिंह बराड़, जसवंत सिंह बराड़ भागसर और चौ. अमी चंद द्वारा जत्थेबंदी प्रति निभाई सेवा की प्रशंसा करते हुए उनको बधाई दी। स्टेज सचिव की भुमिका जिला प्रैस सचिव जगदीश राय ढोसीवाल ने बाखूबी निभाई। समागम दौरान पूर्व प्रधान और मौजूदा चेयरमैन नत्था सिंह ने अपने प्रधानगी काल दौरान सभी पेंशनरों और मेंबरों का सहयोग देने बदले तह दिल से धन्यवाद किया। इस समय वाइस चेयरमैन ने कहा कि एसोसिएशन पूरी टीम ने जो एकता और सहयोग की मिसाल पेश की है वह बहुत कम संस्थाओं में देखने को मिलती है। इस समय बोहड़ सिंह, दर्शन लाल अरोड़ा, करतार सिंह, चौ. अमी चंद, सुदर्शन कुमार सिडाना, चौ. बलबीर सिंह, ठाना सिंह, प्यारा सिंह, रोषल लाल सिडाना आदि मौजूद थे।