लड़कियों ने गोशाला में लगाए आम के पौधे

पर्यावरण बचाओ मुहिम के अंतर्गत लड़किय ोंने गोशाला में आम के पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 07:49 PM (IST)
लड़कियों ने गोशाला में लगाए आम के पौधे
लड़कियों ने गोशाला में लगाए आम के पौधे

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

पर्यावरण बचाओ मुहिम के अंतर्गत प्रसिद्ध समाजसेवी और चनाब ग्रुप आफ एजुकेशन के संचालक बलजीत सिंह खीवा समेत उदय रंदेव, अमनदीप सिंह घोलिया की प्रेरणा सदका शहर की पांच लड़कियां रस्म, आरती, श्रेया, वंशिका और इशिका ने समाज और वातावरण की भलाई के लिए शुक्रवार को स्थानीय सिक्खांवाला रोड पर स्थित गोशाला में आम के पौधे लगाए। कुछ दिन पहले इन विद्यार्थियों ने अपने शहर के प्रसिद्ध समाज सेवकों को शहर में पौधे लाने की बात की थी।

मुख्य मेहमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इंस्पेक्टर बेअंत कौर मुख्य अफसर वूमेन सेल फरीदकोट के तौर पर शामिल हुए। बलजीत सिंह खीवा ने वृक्ष लाने और तकनीक की सही समय की संभाल -संभाल बारे जानकारी देते ऐसे कामों की प्रशंशा करने उपरांत कहा कि उदय रंदेव जैसे जुझारू सच्चे समाज सेवक इस दुनिया में बहुत कम लोग हैं। इन लड़कियां को पढ़ाई दौरान यदि कभी कोई भी •ारूरत पड़े, तो वह हर तरह की मदद करेंगे।

मुख्य मेहमान बेअंत कौर ने लड़कियां को बताया कि उन को कौन से हालातों में गु•ारना पड़ा था, उसे अपने तजुर्बे और रुतबे तक पहुंचने के लिए किस -किस किस्म की परीक्षाओं में से गु•ारना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि वह खुद हर समय आपका साथ हमेशा देंगी।

इस समय गोशाला प्रबंधन की की तऱफ से सुभाष कटारिया, मैनेजर दीपक ग्रोवर ने भी सभी का पूरा समर्थन किया। अंत में उदय रंदेव और अध्यापक मनदीप सिंह ने सभी का धन्यवाद करते विद्यारथना को इस नेक काम के लिए बधाई दी।

chat bot
आपका साथी