दिल्ली मोर्चे में मारे गए किसानों को परिजनों की करेंगे सहायता : घनीया

किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की तरफ से दिल्ली मोर्चे के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों की सहायता की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:49 PM (IST)
दिल्ली मोर्चे में मारे गए किसानों को परिजनों की करेंगे सहायता : घनीया
दिल्ली मोर्चे में मारे गए किसानों को परिजनों की करेंगे सहायता : घनीया

संवाद सूत्र, जैतो

किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की तरफ से दिल्ली मोर्चे के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों की आर्थिक मदद के साथ-साथ हर प्रकार की सहायता की जाएगी। यह बात किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला फरीदकोट के जनरल सचिव सरदार इन्द्रजीत सिंह घनीया ने गांव रामेआना में किया। मारे गए किसान नेता सरदार मेजर सिंह खालसा के परिवार को किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर संगठन की तरफ से 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। विभिन्न गांवों के मारे गए किसान परिवारों की भी 50,000-50,000 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की गई। इनमें बलौर सिंह गाँव सूरघुरी, नायब सिंह सिरसड़ी, इकत्र सिंह गाँव राऊवाला शामिल थे। इस आर्थिक सहायता करने में शमिन्दर सिंह संधू का भी विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर जिला प्रधान फरीदकोट बोहड़ सिंह रुपइयां वाला, गुरदित्त सिंह बाजाखाना, चरनजीत सिंह सुक्खणवाला, बलजिन्दर सिंह वाड़ा भाई का, शमशेर सिंह मल्ला, सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह डोड, गुरमेल सिंह घनीया , शिन्दरपाल सिंह, कश्मीर सिंह मान रोड़ीकपूरा, रणजीत सिंह बराड़ , सतनाम सिंह काला, जगसीर सिंह सराय रामेआना आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी