सरकारी दफ्तरों में 9 दिन बाद लौटी रौनक

राज्य के बाकी हिस्से की तरह लगातार 9 दिन तक कलम छोड़ हड़ताल करने के बाद जिला फरीदकोट के सरकारी दफ्तरों के मिनिस्टीरियल कर्मी भी शुक्रवार को काम पर लौट आए है जिसके चलते सरकारी दफ्तरों में रौनक लौट आई है। हालांकि अगले दो दिन शनिवार व रविवार को भी अवकाश है ऐसे में लोगों के लटके कार्यों को सोमवार से गति मिलने के आसार है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 07:15 PM (IST)
सरकारी दफ्तरों में 9 दिन बाद लौटी रौनक
सरकारी दफ्तरों में 9 दिन बाद लौटी रौनक

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

राज्य के बाकी हिस्से की तरह लगातार 9 दिन तक कलम छोड़ हड़ताल करने के बाद जिला फरीदकोट के सरकारी दफ्तरों के मिनिस्टीरियल कर्मी भी शुक्रवार को काम पर लौट आए है जिसके चलते सरकारी दफ्तरों में रौनक लौट आई है। हालांकि अगले दो दिन शनिवार व रविवार को भी अवकाश है, ऐसे में लोगों के लटके कार्यों को सोमवार से गति मिलने के आसार है।

मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन पंजाब के आहवान पर जिला फरीदकोट के भी 34 सरकारी विभागों के 800 मिनिस्टीरियल कर्मियों द्वारा पिछली 13 फरवरी से कलम छोड़ हड़ताल की जा रही थी जोकि वीरवार तक जारी रही। इस हड़ताल के चलते फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो के एसडीएम व तहसील दफ्तरों समेत सादिक की सब तहसील का कामकाज भी मुकम्मल तौर पर ठप पड़ा रहा। हड़ताल के दौरान जिला फरीदकोट में करीब 225 रजिस्ट्रियां रूक गई हैं, जबकि 1180 से भी अधिक जाति, आमदनी व आवास से सम्बंधित सर्टिफिकेट की फाइलें आगे नहीं बढ़ पाई थी। हड़ताल के खत्म होने से सरकारी दफ्तरों में से हर रोज निराश लौट रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार को फरीदकोट तहसील में कार्य करवाने पहुंचे बलदेव ¨सह ने बताया कि वह पिछले चार दिन से वापस लौट रहा था लेकिन आज उसका कार्य सिरे चढ़ गया है। इनसेट

27 तक मांगें नहीं मानी तो 28 से दोबारा हड़ताल करेंगे

पंजाब सरकार ने मिनिस्टीरियल कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक करके 27 फरवरी तक मांगें पूरी करने का भरोसा दिया है और यदि 27 तक मांगें ना स्वीकार की गई तो यूनियन द्वारा 28 फरवरी से दोबारा कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

अमरीक ¨सह संधू

प्रांतीय उप प्रधान व जिला प्रधान

मिनिस्टीरियल कर्मचारी यूनियन

chat bot
आपका साथी