पुलिस चौकी में समझौते के लिए गए दो पक्ष भिड़े

गांव काबलवाला में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई का समझौता करवाने के लिए दोनो पक्ष थाने गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 06:48 PM (IST)
पुलिस चौकी में समझौते के लिए गए दो पक्ष भिड़े
पुलिस चौकी में समझौते के लिए गए दो पक्ष भिड़े

संवाद सूत्र, गोलेवाला

गांव काबलवाला में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई का समझौता करवाने के लिए उन्हें गोलेवाला चौकी बुलाया गया था। चौकी के अंदर ही उनके द्वारा फिर से बहसबाजी शुरू हो गई और एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और पुलिस चौकी में काफी हंगामा हुआ।

गोलेवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया की लखबीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह गांव काबल वाला ने एक शिकायत की थी। इसमें उसने बताया वाहेगुरु सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी काबलवाला ने 20 मई 2022 कि रात करीब 9.30 मेरे घर के सामने आकर गाली-गलौच किया। जब मैंने दरवाजा खोला तो उसके हाथ में हथियार थे जो कि मुझे जान से मारने की धमकियां देकर वापस चला गया। यह जानकारी मैंने पुलिस चौकी गोलेवाला 21 मई 2022 को दे दी पुलिस द्वारा दोनों पार्टियों को शनिवार को 10 बजे पुलिस चौकी में शामिल होने के लिए कहा। मैं गांव की पंचायत समेत गोलेवाला चौकी में हाजिर हुआ उस समय वहां पहले से मौजूद वाहेगुरु सिंह जसवीर सिंह बसंत सिंह बिशन सिंह दर्शन सिंह सेक्टरी गांव काबल वाला के द्वारा गांव की पंचायत और मेरे साथ फिर से गाली गलौच किया गया और पुलिस की हाजिरी में मुझे धमकियां दी। पुलिस कर्मचारियों ने उसको रोकने की कोशिश की परंतु उनके द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी