कोरियोग्राफी और जादू के ट्रिक दिखाकर किया लोगों का मनोरंजन

गाँव रोड़ीकपूरा में मास्टर जगतार सिंह की चौथी पुण्यतिथी गाँव के सरकारी सीनियर सैकन्डरी स्कूल में मनायी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 04:03 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 06:07 PM (IST)
कोरियोग्राफी और जादू के ट्रिक दिखाकर किया लोगों का मनोरंजन
कोरियोग्राफी और जादू के ट्रिक दिखाकर किया लोगों का मनोरंजन

संवाद सूत्र, जैतो

निकटवर्ती गांव रोड़ीकपूरा में मास्टर जगतार सिंह की चौथी पुण्यतिथी क्षेत्र वासियों और भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ईकाइ रोड़ीकपूरा, गुलाबगढ़ रोड़ीकपूरा,नवां रोड़ीकपूरा और स्त्री विग द्वारा गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनायी गई।

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के पंजाब प्रधान बूटा सिंह बुर्जगिल और इंकलाबी केंद्र पंजाब के अध्यक्ष नारायण दत्त ने कहा कि मास्टर जगतार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि लोग अपनी मांगों के लिए संघर्ष करें। बीकेयू डकौंदा पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत धनेर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लोक कला मंच जोधपुर की तरफ से नाटक और कोरियोग्राफी पेश की गई तथा जादूगर सुखदेव मलूकपुरी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया गया।

जगसीर जीता ने लोक बोलियों तथा गीत संगीत पेश कर समां बांध दिया। मास्टर जी की धर्मपत्नी सुखविन्दर कौर, बेटा नवदीप सिंह विक्का, दामाद सन्दीप सिंह और भतीजा मास्टर जसविन्दर सिंह झबेलवाली, जसवंत सिंह पप्पू आदि उपस्थित हुए। मंच संचालक सुखविन्दर सुखी, अमरजीत और यशवंत बिट्टू ने किया।

इस अवसर पर धर्मपाल सिंह रोड़ीकपूरा, बलविन्दर सिंह, राजन दुआ, जगदेव सिंह, मलकीत सिंह फौजी, सुरजीत सिंह, निरभै सिंह, लाभ सिंह, चानण सिंह, करमजीत सिंह चैना, गुरप्रीत सिंह दबड़ीखाना, बलदेव सिंह भाईरूपा, हरजिन्दर सिंह हरीनौ, तेजा सिंह जेई, लाली ढिल्लों आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी