सिविल सर्जन ने सिविल में कोविड प्रबंधों का जायजा लिया

सिविल सर्जन फरीदकोट डा. संजय कपूर ने सिविल अस्पताल में चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 10:16 PM (IST)
सिविल सर्जन ने सिविल में कोविड प्रबंधों का जायजा लिया
सिविल सर्जन ने सिविल में कोविड प्रबंधों का जायजा लिया

संवाद सहयोगी, फरीदकोट : सिविल सर्जन फरीदकोट डा. संजय कपूर ने सिविल अस्पताल में चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। डा. कपूर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है, जिस कारण जिले में भी कोरोना संक्रमण के केस लगातार तेजी से बढ़ रहे है। इस कारण जिलावासी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करें। अगर किसी ने वैक्सीन नहीं लगाई तो जल्द वैक्सीन की डोज लगवाए। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सूखी खांसी व जुकाम आदि होता है तो तुरंत टेस्ट करवाएं। ताकि समय रहते हुए इलाज किया जा सके। डा. कपूर ने अस्पताल में कोरोना मामलों के इलाज को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और संतुष्टि व्यक्ति की। जिला मास मीडिया अफसर मीना कुमारी और डिप्टी मास मीडिया अफसर संजीव शर्मा ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सौ प्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए कहा। टीकाकरण ही कोरोना से बचाव के लिए एकमात्र रास्ता है।

chat bot
आपका साथी