चंडीगढ़ में इस हफ्ते नहीं लगेगा Weekend Lockdown, बॉर्डर पर बढ़ाई जाएगी सख्ती

चंडीगढ़ प्रशासन को लॉकडाउन के फैसले पर पंजाब-हरियाणा की सहमति नहीं मिली। शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों भी वीकेंड लॉकडाउन के विरोध में थे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 03:18 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 03:18 PM (IST)
चंडीगढ़ में इस हफ्ते नहीं लगेगा Weekend Lockdown, बॉर्डर पर बढ़ाई जाएगी सख्ती
चंडीगढ़ में इस हफ्ते नहीं लगेगा Weekend Lockdown, बॉर्डर पर बढ़ाई जाएगी सख्ती

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब और हरियाणा के इनकार के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन न लगाने का निर्णय लिया है। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया कि चंडीगढ़ के एंट्री पॉइंट पर सख्ती की जाएगी। प्रशासन इसका असर देखेगा।

पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली जिले में रविवार को लॉकडाउन रखा हुआ है। प्रशासन का मानना है कि रविवार को मोहाली के लोग चंडीगढ़ आ जाते हैं। प्रशासन अब इन लोगों पर सख्ती करेगा। शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों द्वारा भी इसका विरोध किया जा रहा था। ऐसे में प्रशासन ने अभी वीकेंड लॉकडाउन न लगाने का निर्णय लिया है। आगामी सप्ताह चंडीगढ़ के एंट्री पॉइंट पर की गई सख्ती का असर देखने के बाद इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में फैसला लिया गया कि रक्षाबंधन के दिन चंडीगढ़ में सीटीयू की बसों में महिलाओं के लिए सफर फ्री होगा।

बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन शुक्रवार शाम सात से सोमवार सुबह पांच बजे तक वीकेंड क‌र्फ्यू चाहता है। इस प्रस्ताव पर चंडीगढ़ ने पंजाब और हरियाणा से सहमति मांगी थी। पंजाब पहले ही इस पर आपत्ति जता चुका है। हरियाणा भी पूरा वीकेंड बंद करने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में अगर पंजाब और हरियाणा के बिना चंडीगढ़ अपने एरिया में क‌र्फ्यू का फैसला लेता है तो उससे क‌र्फ्यू का कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे परेशानी और भीड़ और बढ़ेगी। चंडीगढ़ से पंचकूला और मोहाली के लाखों लोगों की आवाजाही रोजाना होती है। इन्हें रोकने या एंट्री देने की व्यवस्था करना आसान नहीं होगा। सभी एंट्री प्वाइंट्स पर लंबे जाम लगेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी