चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी जरूरी सेवाओं की दुकानें

Weekend Curfew Extend in Chandigarh शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंजाब राजभवन में कोविड वॉर रूम मीटिंग की। बैठक में फैसला लिया गया कि शहर में शनिवार और रविवार को लागू वीकेंड कर्फ्यू इस सप्ताह भी जारी रहेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 03:10 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 03:10 PM (IST)
चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी जरूरी सेवाओं की दुकानें
चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू।

चंडीगढ़, जेनएन। Weekend Curfew Extend in Chandigarh: कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए चंडीगढ़ में लगाई गई पाबंदियों में लोगों को राहत देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंजाब राजभवन में कोविड वॉर रूम मीटिंग की। 

बैठक में चर्चा के बाद प्रशासन ने इस सप्ताह भी वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। यानी पहले की तरह चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। शनिवार सुबह 5:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान दोपहर 2:00 बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें होम डिलीवरी के लिए खुलेंगी।

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब राजभवन में अधिकारियों के साथ हुई कोविड वॉर रूम मीटिंग में यह फैसले लिए गए हैं। इस मीटिंग में हेल्थ एक्सपर्ट के साथ प्रशासनिक अधिकारियों मौजूदा हालात पर अपनी रिपोर्ट पेश की। बैठक में पंचकूला और मोहाली की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी