चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में नहीं बजेगा लाउड म्यूजिक, रेजिडेंट्स बोले हम रात 3 बजे तक सो नहीं पाते, तीन क्लबों को दी गई वार्निंग

चंडीगढ़ में बहुत सारे नाइट क्लब हैं। वीकेंड पर इन नाइट क्लबों में खासी भीड़ उमड़ती है। देर रात तक पार्टी के साथ लाउड म्यूजिक बजता है। इस वजह से रेजिडेंट्स को खासी परेशानी होती है। इस पर नाइट क्लबों पर सख्ती की गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 11:42 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 11:42 AM (IST)
चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में नहीं बजेगा लाउड म्यूजिक, रेजिडेंट्स बोले हम रात 3 बजे तक सो नहीं पाते, तीन क्लबों को दी गई वार्निंग
एसडीएम ईस्ट ने तीन नाइट क्लबों को वार्निंग नोटिस जारी किया है। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित नाइट क्लबों को प्रशासन ने चेतावनी दी है। यह चेतावनी क्लबों में देर रात तक लाउड म्यूजिक बजाने के लिए दी है। दरअसल मध्यमार्ग पर स्थित सेक्टर-7 में बहुत सारे नाइट क्लब हैं, जहां देर रात तक नाइट पार्टी चलती रहती है। नाइट क्लबों के पीछे रिहयशी एरिया है। क्लबों में देर रात तक लाउड म्यूजिक के साथ खूब हू हल्ला रहता है, इस वजह से रिहायशी एरिया में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।

बता दें कि सेक्टर-7 स्थित तीन नाइट क्लबों को देर रात तक लाउड म्यूजिक बजाने सख्ती से चेतावनी दी गई है। इनमें वाल्ट, ग्राफो और ककुना क्लब शामिल हैं। एसडीएम ईस्ट नितिश सिंगला ने सीआरपीसी के सेक्शन-133 के तहत इन क्लबों को वार्निंग दी है। 

एसडीएम ईस्ट ने इन क्लब संचालकों को सख्ती से नियमों का पालन करने के लिए कहा हैं। दरअसल सेक्टर-7 के इन क्लब के साथ लगते रेजिडेंशियल एरिया में रहने वाले रेजिडेंट्स ने बीते दिनों देर रात तीन बजे तक ऊंचा म्यूजिक बजने को लेकर पुलिस और एसडीएम को शिकायत की थी। रेजिडेंट्स का कहना है कि देर रात तीन बजे तक क्लब खोलने की मंजूरी मिलने की वजह से क्लबों में देर रात तक लाउड म्यूजिक बजता रहता है। इस वजह से लोग अपने घरों में सो नहीं पाते, जबकि स्टूडेंट्स को ज्यादा परेशानी होती है। इस पर रेजिडेंट्स ने इन क्लब में देर रात तक म्यूजिक न बजाए जाने को लेकर शिकायत की थी।

मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने एसडीएम ईस्ट को निर्देश दिए थे कि इन तीनों क्लब में देर रात तक लाउड म्यूजिक या साउंड नियमों का उल्लंघन न हो और अगर ये क्लब संचालक नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो इन पर कार्रवाई की जाए।

एसडीएम ईस्ट नितिश सिंगला ने कहा कि सेक्टर-7 में जितने भी क्लब हैं, उन्हें साउंड के मानक पूरे करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा क्लब को साउंड प्रूफिंग बनाने के लिए कहा है। ताकि देर रात क्लब में होने वाली पार्टी की वजह से लाउड म्यूजिक की वजह से रेजिडेंट्स को दिक्कत न हो। रेजिडेंट्स को लाउड म्यूजिक के अलावा देर रात हुल्लड़बाजी, गाड़ियों के तेज हार्न और शराब का सेवन कर क्लब से बाहर निकलने पर जोर जोर से हुड़दंग मचाने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। रेजिडेंट्स की इन शिकातय पर एसडीएम ईस्ट ने पुलिस को भी ला एंड आर्डर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी