विनय कुमार लाल बोले- खाली पेट नहीं दौड़ा जाता, बने स्पो‌र्ट्स पॉलिसी

पैरा एथलीट्स विनय कुमार लाल को गणतंत्र दिवस पर उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 07:56 PM (IST)
विनय कुमार लाल बोले- खाली पेट नहीं दौड़ा जाता, बने स्पो‌र्ट्स पॉलिसी
विनय कुमार लाल बोले- खाली पेट नहीं दौड़ा जाता, बने स्पो‌र्ट्स पॉलिसी

विकास शर्मा, चंडीगढ़

पैरा एथलीट्स विनय कुमार लाल को गणतंत्र दिवस पर उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विनय कुमार लाल ने बताया कि यह उनके लिए एक कदम आगे बढ़ने जैसा है, बेहतर होता अगर प्रशासन व स्पो‌र्ट्स डिपार्टमेंट के पास कोई स्पो‌र्ट्स पॉलिसी होती तो हमें ज्यादा फायदा मिलता। उन्होंने कहा कि मेरे माता -पिता का देहांत हो चुका है, घर में सबसे बड़ा हूं, सारे परिवार की जिम्मेवारी मेरे ऊपर है। परिवारिक मजबूरी के चलते मैंने तो दौड़ना भी छोड़ दिया था, लेकिन बाद में मेरे एक दोस्त ने मदद का हाथ बढ़ाया, जिस वजह से मैं अभी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रेक्टिस कर पा रहा हूं। भाग मिल्खा भाग देखकर किया था विनय ने दौड़ना शुरू

विनय बताते हैं कि साल 2013 में ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग आई थी। यह फिल्म उन्हें इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस फिल्म को 200 से ज्यादा बार देखा। पद्मश्री मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म से प्ररेणा लेकर उन्होंने पोलिया पीड़ित होने के बावजूद दौड़ना शुरू कर दिया। लगातार प्रैक्टिस और जीत से उनका हौसला बुलंद हुआ। इस बीच कई दिक्कतें आई लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और आज उनकी व‌र्ल्ड रैंकिग थर्ड है। कई टूर्नामेंट में जीत चुके हैं विनय

-साल 2015 में गाजियाबाद में आयोजित नेशनल पैरा चैंपियनशिप में विनय ने 200 मीटर और 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता।

-साल 2016 पंचकूला में आयोजित 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में ब्रांज मेडल जीता है।

-साल 2017 दुबई जूनियर एशिया में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता।

-साल 2017 में ओपन चाइना में एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीता।

-2017 लंदन व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया।

-साल 2017 स्विजरलैंड जूनियर व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया।

-साल 2018 टूयनेशिया में एक गोल्ड मेडल जीता।

-साल 2018 इंडोनेशिया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में 400 मीटर की दौड़ में ब्रांज मेडल जीता।

- साल 2019 में दुबई व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर में ब्रांज मेडल जीता।

- साल 2019 में पेरिस में आयोजित ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलग -अलग मुकाबलों में आठ गोल्ड मेडल जीते।

- साल 2021 बेंगलुरु में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स गेम्स में 200 मीटर और 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता, जबकि 100 मीटर में सिल्वर मेडल जीता।

chat bot
आपका साथी