भ्रष्टाचार रोकने के लिए नई पहल, विजिलेंस विभाग शुरू करेगा सोशल मीडिया साइट

रिश्वतखोरी को लेकर विजिलेंस विभाग में कम ही शिकायतें आती हैं। ऐसे में विजिलेंस विभाग ने लोगों से जुडऩे के लिए सोशल मीडिया साइट शुरू करने का फैसला लिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 10:42 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 10:42 AM (IST)
भ्रष्टाचार रोकने के लिए नई पहल, विजिलेंस विभाग शुरू करेगा सोशल मीडिया साइट
भ्रष्टाचार रोकने के लिए नई पहल, विजिलेंस विभाग शुरू करेगा सोशल मीडिया साइट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विजिलेंस विभाग जल्द ही एक नई शुरुआत करने जा रहा है। अकसर जब लोगों से कोई रिश्वत मांगता है, तो लोग सिर्फ सीबीआइ को ही इसकी शिकायत दर्ज कराने के बारे में सोचते हैं। ऐसा सिर्फ इस वजह से होता है कि लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए विजिलेंस विभाग की जानकारी ही नहीं है। इसी वजह से रिश्वतखोरी को लेकर विजिलेंस विभाग में कम ही शिकायतें आती हैं। ऐसे में विजिलेंस विभाग ने लोगों से जुडऩे के लिए सोशल मीडिया साइट शुरू करने का फैसला लिया है, जिसे जल्द ही शुरू किया जा सकता है। शहर में हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ही विजिलेंस विभाग को स्थापित किया गया था, ताकि लोग अपनी शिकायतें यहां बता सकें।

लोगों को जानकारी का अभाव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग के पास पिछले एक साल में सिर्फ 3 ही शिकायतें आई हैं। ऐसे में विभाग के अधिकारियों के यह भी पता चला कि लोगों को उनके विभाग की जानकारी ही नहीं है। इसलिए विजिलेंस सोशल साइट का शुरुआत करेगा। विजिलेंस विभाग के डीएसपी दीपक यादव ने बताया कि इस साइट पर लोग उनसे किसी भी विभाग के कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का वीडियो या फोटो भी अपलोड कर सकते हैं या रिश्वत मांगे जाने की जानकारी विभाग को दे सकते हैं। लोगों द्वारा शिकायतें या सूचना दिए जाने पर विभाग द्वारा उनकी पहचान गोपनीय ही रखी जाएगी। किसी भी हालत में पहचान और नाम उजागर नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को विजिलेंस विभाग के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। विभाग किस तरह से काम करता है। किस तरह से लोग अपनी शिकायतें साइट पर दे सकते हैं, इस सबकी जानकारी विभाग द्वारा साइट पर दी जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी