जय हिद चंडीगढ़ : सौ फीसद वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसद वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 08:15 PM (IST)
जय हिद चंडीगढ़ : सौ फीसद वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा
जय हिद चंडीगढ़ : सौ फीसद वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसद वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। चंडीगढ़ में इस आयु वर्ग की कुल आबादी आठ लाख 43 हजार 11 है। अब इन सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं पहली डोज 127 फीसद आबादी को लग चुकी है, जो पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। सौ फीसद वैक्सीनेशन पर एडवाइजर धर्म पाल ने सभी डॉक्टरों, नर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स का आभार जताया है। धर्म पाल ने कहा कि 127 फीसद आबादी को पहली डोज लगाने में चंडीगढ़ का देश में पहला स्थान है।

उन्होंने कहा कि वह साथ लगते एरिया के भी अधिक से अधिक लोगों को कवर करने के लिए अभियान चला रहे हैं। अभी तक पहली डोज 10.70 लाख आबादी को लग चुकी है। बता दें कि चंडीगढ़ में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहली डोज सौ फीसद आबादी को लगाने का लक्ष्य काफी दिन पहले हासिल कर लिया गया था। लेकिन दूसरी डोज लगाने बहुत कम लोग आ रहे थे। इसमें चंडीगढ़ पिछड़ रहा था। अब सभी की वैक्सीनेशन हो चुकी है। एडवाइजर धर्म पाल ने कहा कि वह कोरोना से निपटने के लिए तैयार हैं। सभी पहलुओं को मॉनीटर किया जा रहा है। हॉस्पिटल में बेड, मेडिकल ऑक्सीजन और दुर्लभ दवाओं की कोई कमी नहीं है। टेस्ट के रेट भी कम किए गए हैं। इन्हें लगी वैक्सीन

मंगलवार को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 3051 लोगों को वैक्सीन लगी। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 264 किशोरों को वैक्सीन लगी। 70 फीसद बच्चे कवर किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी