व्यापारी बोले- प्रापर्टी टैक्स में मिले छूट, मेयर का इन्कार

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा से कोरोना काल के दौरान प्रापर्टी टैक्स माफ करने की मांग की जिस पर मेयर रविकांत शर्मा ने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 08:50 PM (IST)
व्यापारी बोले- प्रापर्टी टैक्स में मिले छूट, मेयर का इन्कार
व्यापारी बोले- प्रापर्टी टैक्स में मिले छूट, मेयर का इन्कार

जासं, चंडीगढ़ : शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा से कोरोना काल के दौरान प्रापर्टी टैक्स माफ करने की मांग की जिस पर मेयर रविकांत शर्मा ने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। वीरवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष चरणजीव सिंह के नेतृत्व में मेयर रविकांत शर्मा के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर सलाहकार जगदीश कपूर ने मेयर के समक्ष प्रापर्टी टैक्स माफ करते हुए व्यापारियों को राहत देने की मांग की।कपूर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार का भी उदाहरण दिया कि वहां पर निश्शुल्क पानी की सप्लाई तक दी जा रही है। जगदीश कपूर ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार कर सकती है तो चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम क्यों नहीं। इस पर मेयर ने कहा कि दिल्ली में 20 किलोलीटर के बाद के जो चार्ज लिए जा रहे हैं वह काफी महंगे हैं। चंडीगढ़ में उसके मुकाबले में काफी सस्ता पानी दिया जा रहा है। मेयर ने यह भी कहा कि दिल्ली में इस कोरोना काल में हालात काफी बदतर है। मेयर ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारियों का सलाना वेतन 600 करोड़ रुपये है। ऐसे में प्रापर्टी टैक्स को किस तरह से छोड़ा जा सकता है। सभी कुछ निश्शुल्क नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हाल ही प्रशासन की ओर से बढ़े हुए पानी के रेट पर रोक लगाई है। जबकि मेयर ने आश्वासन दिया कि जो प्रापर्टी टैक्स के साथ सर्विस चार्ज लिया जा रहा है उसे छोड़ने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। इस मौके पर नगर निगम के साथ कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन संजीव चड्ढा भी उपस्थित थे, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को मेयर के समक्ष रखा। गारबेज कलेक्शन के लिए 11 बजे के बाद ही ही आएंगी गाड़ियां

गारबेज कलेक्शन का मुद्दा आने पर मेयर ने आश्वासन दिया कि गारबेज लेने के लिए गाड़िया दुकानें खुलने के 11 बजे के बाद ही आएगी।इसके साथ ही उन्होने व्यापारियों की बाजारों को रेगुलर सेनिटाइजेशन करवाने की भी मांग मान ली।इस मौके पर व्यापार मंडल के चेयरमैन सतपाल गुप्ता, बलविदर सिंह, भूपेंद्र नारद, भारत भूषण कपिला, मोहित सूद ने भी मेयर के समक्ष अलग अलग मुद्दों को रखा। व्यापारियों ने कहा कि जो गारबेज कलेक्शन चार्जेस तय किए गए हैं उन्हें भी नोमिनल किए जाएं। बैठक में चेयरमैन संजीव चड्ढा ने कहा कि प्रापर्टी टैक्स को जमा करवाते हुए 118 रुपये सर्विस चार्ज लिया जा रहा है उसे तत्काल प्रभाव से माफ कर देना चाहिए। मेयर ने कहा कि इस मुद्दों पर विचार किया जाएगा। इस समय ऑनलाइल टैक्स जमा करवाने पर यह सरचार्ज नहीं लगते हैं। व्यापारियों ने कहा कि इस कोरोना काल में भी नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के चालान काटे जा रहे हैं जिस पर रोक लगानी चाहिए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह ने कहा कि लाकडाउन के बाद काफी मुश्किल से दुकानें खुली है। दुकानों के बाहर सामान डिस्पले करने को अतिक्रमण न माना जाए। मेयर की ओर से यह भी आश्वासन दिया कि बाजारों से अवैध वेंडर्स को हटाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी