चंडीगढ़ में Coronavirus से संक्रमित हुई पहली युवती की मां हुई ठीक, PGI से अब तक तीन मरीज डिस्चार्ज

23 वर्षीय युवती के संपर्क में आने से उसकी मां भाई और घर में काम करने वाले कुक में भी बाद में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। युवती का भाई और कुक फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 02:21 PM (IST)
चंडीगढ़ में Coronavirus से संक्रमित हुई पहली युवती की मां हुई ठीक, PGI से अब तक तीन मरीज डिस्चार्ज
चंडीगढ़ में Coronavirus से संक्रमित हुई पहली युवती की मां हुई ठीक, PGI से अब तक तीन मरीज डिस्चार्ज

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों को शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले वीरवार को पीजीआई से कोरोना पॉजिटिव 26 साल की डॉक्टर को डिस्चार्ज किया था, जोकि लंदन से शहर लौटी थी। 

कोरोना वायरस से संक्रमित शहर की पहली युवती जोकि सेक्टर 21 की रहने वाली है। इस 23 वर्षीय युवती की मां को पीजीआई से शनिवार सुबह डिस्चार्ज किया गया। महिला के दो बार सैंपल लिए गए, जोकि दोनों बार ही नेगेटिव आए। पीजीआई के डॉक्टरों ने महिला को रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। इस महिला की बेटी, जोकि यह 23 वर्षीय युवती इंग्लैंड से वापस लौटी थी। इस 23 वर्षीय युवती के संपर्क में आने से उसकी मां, भाई और घर में काम करने वाले कुक में भी बाद में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। युवती का भाई और कुक फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में एडमिट हैं। 

दुबई से लौटे 26 साल के मैकेनिक हुआ डिस्चार्ज

हाल ही में दुबई से वापस लौटे सेक्टर-30 के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह 26 वर्षीय युवक सेक्टर-43 में मोटर मैकेनिक का काम करता था। युवक की मां फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है, जिसका इलाज चल रहा है।

कोरोना पॉजिटिव 26 साल की डॉक्टर हुई ठीक

सेक्टर-19 की रहने वाली 26 साल की कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज को भी पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह 26 साल की युवती 20 मार्च को लंदन से वापिस शहर लौटी थी और चंडीगढ़ पहुंचते ही पीजीआई में जांच के लिए चली गई थी। यह युवती लंदन में पेशे से डॉक्टर है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी