केंद्रीय मंत्री संग हजारों लोगों ने किया योग, स्क्रीन पर चला पीएम का भाषण

सेक्टर-17 प्लाजा में केंद्रीय मंत्री नड्डा और प्रशासक बदनौर के साथ हजारों लोगों ने योग किया। योग दिवस के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 07:43 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 07:59 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री संग हजारों लोगों ने किया योग, स्क्रीन पर चला पीएम का भाषण
केंद्रीय मंत्री संग हजारों लोगों ने किया योग, स्क्रीन पर चला पीएम का भाषण

जेएनएन, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-17 प्लाजा में किया गया। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। जबकि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं।

आयोजन के दौरान मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री नड्डा, सांसद किरण खेर और प्रशासक बदनौर।

सेक्टर-17 प्लाजा में केंद्रीय मंत्री नड्डा और प्रशासक बदनौर के साथ हजारों लोगों ने योग किया। योग दिवस के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल को 88 ब्लॉक में बांटा गया था। प्लाजा में लगी बड़ी स्क्रीन पर लोगों को लखनऊ में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को भी दिखाया गया। इसके बाद योग दिवस की शुरुआत हुई। यहां सुबह 5 बजे से ही लोग पहुंचना शुरु हो गए थे और करीब 6 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान लोगों ने योगा के कई आसन किए।

यह भी पढ़ें: बरनाला में फैक्‍टरी में धमाका, तीन की मौत व दो गंभीर रूप से घायल

सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजन के दौरान सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मी।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ के लोगों को योग दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम में आए लोगों का धन्यवाद किया। नड्डा ने कहा कि योग से स्वास्थ्य सही रहता है। इससे मस्तिष्क और शरीर को मजबूती मिलती है। योग के द्वारा ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: राज शेखर और गुरविंदर सिंह बने एडिशनल जज, केंद्रीय मंत्रालय से अधिसूचना जारी
 

chat bot
आपका साथी