शहर में आज भी हल्की बारिश होने के आसार

एक दिन की बारिश के बाद मंगलवार को शहर में दिनभर तेज धूप निकली रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:07 AM (IST)
शहर में आज भी हल्की बारिश होने के आसार
शहर में आज भी हल्की बारिश होने के आसार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एक दिन की बारिश के बाद मंगलवार को शहर में दिनभर तेज धूप निकली रही। तेज धूप, गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है। इससे शहर का मौसम दिनभर सुहावना बना रहेगा।इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी 14 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई जो कि करीब 10 बजे तक होती रही। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे शहर में तेज धूप निकल आई, जिससे शहर में उमस बढ़ गई। लोग उमस से दिनभर बेहाल दिखाई दिए। इस दौरान लोग अपने घरों में ही दूबके रहे। शाम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन इस दौरान भी शहर के पार्कों और सुखना लेक पर भीड़ कम ही दिखाई दी। यह रहा तापमान

शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा जो कि तीन डिग्री कम रहा। इस दौरान शाम पांच बजे तक शहर में कुल 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों का मौसम

-बुधवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।

-वीरवार और शुक्रवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।

chat bot
आपका साथी