यूटी की बदहाल सड़कों की बदलने लगी सूरत, सबसे पहले मुख्य मार्गों पर फोकस Chandigarh News

प्रशासन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों को तेजी से रीकारपेट कर रहा है तो नगर निगम का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट भी सड़कें बना रहा है।

By Edited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 03:25 PM (IST)
यूटी की बदहाल सड़कों की बदलने लगी सूरत, सबसे पहले मुख्य मार्गों पर फोकस Chandigarh News
यूटी की बदहाल सड़कों की बदलने लगी सूरत, सबसे पहले मुख्य मार्गों पर फोकस Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। लंबे समय से बदहाल सड़कों की हालत अब सुधरने लगी है। मुख्य मार्गों की हालत सुधारने पर सबसे पहले फोकस किया जा रहा है। रविवार को मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट चौक से सेक्टर-19 तक रूट को स्लिप रोड से डायवर्ट कर सड़क बनाने का काम किया गया। सेक्टर-28 से 19 तक मध्य मार्ग की रीकारपेटिंग की गई। रविवार रात को सेक्टर-19 से 18 तक मध्य मार्ग को रीकारपेट किया जाएगा। प्रशासन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों को तेजी से रीकारपेट कर रहा है तो नगर निगम का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट भी सड़कें बना रहा है। सेक्टरों के इंटरनल रोड की हालत बेहद खराब थी। मुख्य मार्गों के साथ अब इंटरनल रोड को भी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

दो महीने में सभी सड़कें होंगी दुरुस्त

प्रशासन ने सड़कों की हालत सुधारने के लिए दो महीने की समय सीमा निर्धारित की है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सड़कों के लिए अलग-अलग तीन टेंडर अलॉट किए हैं। इसमें शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों को कवर कर लिया जाएगा। सड़कें बनने के बाद सभी राउंडअबाउट की हालत सुधारी जाएगी। राउंडअबाउट पर भी बड़े गड्ढे हैं। जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। रीकारपेटिंग के साथ ही साइन और लाइन भी सड़कों की रीकारपेटिंग के तुरंत बाद अलग लेन की पट्टी और साइन एंड सिंबल भी बनाए जा रहे हैं। स्टॉप लाइन के साथ जेब्रा क्रॉसिंग प्रिंट की जा रही है। इसके अलावा लेफ्ट लेन खाली छोड़ने के लिए भी व्हाइट पट्टी से एरो का निशान बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़कों की रीकारपेटिंग और प्रिंट पूरा होने के बाद चालान कटने शुरू होंगे। स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करने से ऑनलाइन चालान कटने शुरू होंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी