सिलेंडर को कर रहे थे चेक, गैस लीक होने से घर में लगी आग, 5 झुलसे

गैस लीक होने के चलते घर में आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 08:47 PM (IST)
सिलेंडर को कर रहे थे चेक, गैस लीक होने से घर में लगी आग, 5 झुलसे
सिलेंडर को कर रहे थे चेक, गैस लीक होने से घर में लगी आग, 5 झुलसे

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : धनास में रविवार सुबह सिलेंडर से गैस लीक होने के चलते घर में आग लग गई। जिससे 5 लोग झुलस गए। झुलसे सभी लोगों को तुरंत पीजीआइ में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, हादसे में संतोष दास 60 प्रतिशत तक झुलस चुका है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर भी पहुंचे। आग लगने से घर में मौजूद दो पुरुष, दो महिलाएं और घर के बाहर खेल रहा एक बच्चा झुलस गया। पीड़ितों की पहचान धनास निवासी सोना देवी (55), राम ¨सह (25), रश्मि देवी (24), झारखंडी दास (11) और संतोष दास (19) के रूप में हुई है। सभी के हाथ, पैर और पीठ झुलसी है। संतोष दास और झारखंडी दास राम ¨सह के पड़ोस में रहते हैं। एकदम लगी आग से फट गया दरवाजा

परिवार वालों ने बताया कि रविवार सुबह राम ¨सह के घर में सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। इसके बाद जब नया सिलेंडर लगाने लगे, तो राम ¨सह से उसका रेगुलेटर ठीक से नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले संतोष को बुलाया, जिसने सिलेंडर के साथ रेगुलेटर को अटैच किया और रश्मि देवी को चूल्हे में आग जलाकर चेक करने कहा। जैसे ही रश्मि ने आग जलाई तो घर में फैली हुई गैस में आग लग गई। आग के फैलने से घर का दरवाजा भी फट गया और बाहर खेल रहे पड़ोसी के बच्चे झारखंडी दास को भी चपेट में ले लिया। संतोष के भाई ने पुलिस को फोन किया और पुलिस की मदद से सभी को पीजीआइ में भर्ती कराया। स्कूटर पर ही मेयर कालिया घटनास्थल पर पहुंचे

5 लोगों के झुलसने की खबर मिलते ही मेयर राजेश कालिया स्कूटर पर ही धनास पहुंच गए। उन्होंने मौके पर दमकल विभाग के अधिकारियों को बुलाया। कालिया के अनुसार एक व्यक्ति ज्यादा झुलस गया था, जिसे देखने के लिए वे पीजीआइ गए। रविवार को ही सेक्टर-25 अपने ससुराल आए थे, जहां पर उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो सरकारी गाड़ी बुलाए बिना स्कूटर पर ही आ गए। इससे पहले कालिया मेयर बनने के एक दिन के बाद ही डंपिग ग्राउंड पर भी स्कूटर से पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी