चंडीगढ़ में आज जलेगा देश का सबसे बड़ा रावण, Eco friendly पटाखों से किया जाएगा दहन

दुनिया के सबसे ऊंचे रावण को रिमोट के जरिए दहन किया जाएगा। रावण को तैयार करने के लिए 30 लाख रुपये का खर्चा आया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 03:23 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 10:37 AM (IST)
चंडीगढ़ में आज जलेगा देश का सबसे बड़ा रावण, Eco friendly पटाखों से किया जाएगा दहन
चंडीगढ़ में आज जलेगा देश का सबसे बड़ा रावण, Eco friendly पटाखों से किया जाएगा दहन

जेएनएन, चंडीगढ़।  देश के सबसे बड़े रावण का दहन मंगलवार को ट्राइसिटी चंडीगढ़ में किया जाएगा। 221 फीट ऊंचा रावण का ये पुतला धनास कलॉनी के परेड ग्राउंड में तैयार किया गया है। इस विशालकाय रावण काे तैयार करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दाैरान 300 लाेगाें और Crane की मदद से ही यह पुतला खड़ा किया गया।

पुतले में 55 फीट तलवार, मुकुट 70 फीट, जूते 40 फीट हैं। इसमें तीन हजार मीटर कपड़ा लगा है। पुतले का भार 70 क्विंटल है। तीन महीने में यह पुतला तैयार किया गया। प्रदूषण के मद्देनज़र इसमें ईको-फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल किया गया है।

5 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है नाम

खास बात ये है कि दुनिया के सबसे ऊंचे रावण को रिमोट के जरिए दहन किया जाएगा।  रावण को तैयार करने के लिए 30 लाख रुपये का खर्चा आया। इससे पहले अंबाला के बराड़ा, और पिछले साल पंचकूला में सबसे ऊंचा रावण जलाया गया था जिसकी ऊंचाई 210 फीट थी। जिस कारण रावण का ये पुतला 5 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

कई राज्याें से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद

हर साल शहर बदलने के साथ रावण के पुतले की ऊंचाई भी बढ़ती जा रही है। इसको देखने के लिए चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 221 फीट का रावण तजिंदर चौहान और उनकी टीम की तरफ से तैयार किया गया है।

श्री रामलीला क्लब बराड़ा के प्रधान राणा तेजेंद्र चौहान ने बताया कि धनास की 5 नंबर कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्री रामलीला क्लब बराड़ा व शिव पार्वती सेवा दल चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विजय दशमी के दिन अाठ अक्टूबर काे इस विशालकाय पुतले का दहन किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी