आरोपितों को थी मामला दबने की उम्मीद, तूल पकड़ने के बाद 5 जगह भागे

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ : सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 11:16 PM (IST)
आरोपितों को थी मामला दबने की उम्मीद, तूल पकड़ने के बाद 5 जगह भागे
आरोपितों को थी मामला दबने की उम्मीद, तूल पकड़ने के बाद 5 जगह भागे

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ : सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में 19 नवंबर की रात गोली चलाने के बाद रातभर पांचों आरोपित सेक्टर-56 के एक मकान में रुके थे। 20 की सुबह मामला तूल पकड़ गया, तो आरोपित चंडीगढ़ से दोस्त की गाड़ी में पंजाब के समाना में दूसरे दोस्त के पास गए थे। वहां से मामला बढ़ता देख आरोपित चार जगह भागते रहे। आरोपितों ने यह सब ऑपरेशन सेल के सामने रिमांड के दौरान कबूल किया है। पुलिस ने आरोपितों को शुक्रवार को चार दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपितों ने कहा कि मामला राजनीतिक होने के कारण उन्हें केस दबने की उम्मीद थी। हैरानी की बात रही कि वारदात के बाद आरोपितों ने करीब पांच घंटे चंडीगढ़ में बिताए और फिर एक साथ बाहर निकल गए। लेकिन, यूटी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पहले समाना गए, फिर यूपी, रोपड़ आते ही पुलिस को लगी भनक

आरोपितों में शामिल यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल दिलावर के बेटे अर्जुन का दोस्त समाना में रहता है। पांचों आरोपित समाना में दोस्त के घर चले गए। वहां से आरोपित अर्जुन ने अपने पिता हेड कांस्टेबल दिलावर को कॉल की। आरोपितों के परिजनों का मोबाइल सर्विलांस में लगने के कारण यूटी पुलिस को आरोपितों की लोकेशन मिल गई थी। जिसकी भनक लगने के बाद पांचों आरोपित टैक्सी करके दिल्ली, नजफगढ़ स्थित एक धर्मशाला में पहुंच गए। तीसरे दिन अखबारों और रिश्तेदारों के माध्यम से उन्हें मामला काफी हाईलाइट होने की जानकारी मिली। आरोपितों ने सेफ साइड देखते हुए यूपी के कानपुर का रुख कर लिया। जहां से वे अकसर हथियार लाते थे। बाद में परिजनों पर पुलिस का दवाब बना, तो आरोपित अपने दो रिश्तेदारों से मीटिंग करने रोपड़ स्थित एक होटल में आ गए। जिसकी जानकारी ऑपरेशन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल को लग गई और उन्होंने टीम सहित जाकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में राजेश पासवान, चेतन मुंजाल, ¨रकू, अर्जुन और रिम्मी शामिल हैं। चेतन और ¨रकू पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपितों के पास थे तीन मोबाइल

वारदात के बाद फरारी के समय सभी आरोपितों ने अपना नंबर बंद कर दिया था। उनमें से तीन आरोपित ¨रकू, मुंजाल और राजेश पासवान के पास अलग-अलग नंबर थे। जिनका इस्तेमाल वे किसी से संपर्क करने में करते थे। आरोपित ¨रकू और चेतन मुंजाल से दो पिस्टल मिले

ऑपरेशन सेल की टीम ने शनिवार को आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल .32बोर की दो पिस्टल बरामद करने का दावा किया हैं। पहली पिस्टल ¨रकू और दूसरी चेतन मुंजाल की निशानदेही पर बरामद हुई हैं। आरोपितों से तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं।

chat bot
आपका साथी