शोरूम दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी का भगोड़ा आरोपित पानीपत से गिरफ्तार Chandigarh News

आरोपित अनिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 08:48 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 09:38 AM (IST)
शोरूम दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी का भगोड़ा आरोपित पानीपत से गिरफ्तार Chandigarh News
शोरूम दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी का भगोड़ा आरोपित पानीपत से गिरफ्तार Chandigarh News

मोहाली, जेएनएन। मोहाली में शोरूम दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी के आरोपित को मोहाली पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट ने साल 2014 में भगोड़ा घोषित किया था। आरोपित की पहचान अनिल अरोड़ा उर्फ अनिल जनेजा निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ वर्ष 2012 में थाना फेज-1 में गुलमोहर कॉलोनी खरड़ निवासी जोगिंदर जैन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। आरोपित अनिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपित को पानीपत कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपित धोखाधड़ी के एक मामले में पानीपत कोर्ट में पेशी भुगतने के लिए आया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित अनिल वहां आने वाला है। इसी आधार पर मोहाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के खिलाफ पानीपत और दिल्ली में भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के केस

पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपित के खिलाफ पानीपत व दिल्ली में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मनजीत सिंह नाम के शख्स ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में प्लॉट नंबर -227 में सीडी शॉप नाम की कंपनी खोली थी। कंपनी में अनिल अरोड़ा मैनेजर था। कंपनी द्वारा लोगों को कमर्शियल शोरूम व प्लॉट दिलाए जाते थे। उक्त लोगों के गुरुग्राम व दिल्ली में भी दफ्तर थे। मैनेजर अनिल अरोड़ा ने कंपनी मालिक मंजीत सिंह के साथ मिलकर जोगिंदर सिंह को मोहाली में शोरूम दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की। इसके बाद उक्त लोग कंपनी बंद कर फरार हो गए थे। जोगिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मनजीत को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अनिल अरोड़ा फरार चल रहा था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी