नेताजी, रोजगार, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने से बनेगी बात

लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 03:50 PM (IST)
नेताजी, रोजगार, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने से बनेगी बात
नेताजी, रोजगार, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने से बनेगी बात

राजन सैनी, चंडीगढ़ : बेरोजगारी, शिक्षा नीति, स्वास्थ्य जैसे कुछ अहम मुद्दे हैं, जो अबकी बार होने वाले लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये ऐसे मुद्दे हैं, जो किसी भी देश के विकास के लिए जरूरी हैं। चंडीगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का मानना है कि पिछले पांच साल से विकास की बात की जा रही है। लेकिन किसी भी देश का विकास बेरोजगार को रोजगार देकर, देश में अच्छी शिक्षा व्यवस्था को स्थापित कर, अच्छी स्वास्थ्य नीतियां लागू करने और किसानों के हित में कुछ करने से होगा। जिससे देश के गरीब लोगों तक को भी फायदा हो और उनका विकास हो। चंडीगढ़ एक साफ-सुथरा शहर होने के साथ दो राज्यों की राजधानी भी है, जहां देश के कोने-कोने से लोग घूमने आते हैं। जागरण संवाददाता ने सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड पर जाकर यहां दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से लोकसभा चुनाव के बारे में राय ली तो उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में हर नेता का प्रमुख मुद्दा देश का विकास होना चाहिए और इस पर काम भी होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से आए यात्रियों ने बताया कि देश के विकास के लिए जरूरी है कि शिक्षा व्यवस्था पर काम किया जाए। जब एक शिक्षित समाज विकसित होगा, तो विकास होने की संभावना बढ़ जाती है। बेरोजगारों को रोजगार मिले

पंजाब के संगरूर से आए मनिदर ने कहा कि सरकार को रोजगार पर काम करना चाहिए। हिमाचल से आए राहुल ने बताया कि देश में युवाओं के वोटों की संख्या ज्यादा है। युवा इतना पढ़ा-लिखा होने के बावजूद बेरोजगार घूम रहा है। पंजाब के सुखविदर सिंह ने कहा कि बड़ा हिस्सा खेती कर ही अपने परिवार और देश को अन्न प्रदान कर रहा है। ऐसे में उनके हितों के बारे में सरकार को सोचना चाहिए। जब तक किसान ही खुश ही नहीं हो पाएगा, तो देश कैसे खुश होगा और कैसे विकास होगा। अच्छी शिक्षा व्यवस्था हो शुरू

आज हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था ठीक तो है लेकिन उसे बेहतर नहीं कहा जा सकता। इस वजह से अब बच्चे संस्थानों से पढ़कर या डिग्रियां लेकर तो आ रहे हैं, लेकिन नॉलेज के मामले में हम आज भी दूसरे देशों से पीछे हैं। अगर दूसरे देशों जैसा विकास चाहिए तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है।

-हरजीत सिंह (यात्री), जिला रोपड़, पंजाब महिलाओं की सुरक्षा जरूरी

आज महिलाएं इतनी पढ़ी लिखी हैं कि अपने पैरों पर खुद खड़ी हैं। लेकिन हमारे समाज के कुछ लोगों की वजह से आज भी महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरती हैं। इसलिए इस चुनाव में नेताओं को महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखना चाहिए और जल्द से जल्द कुछ करना भी चाहिए

ज्योति अरोड़ा (यात्री), मंडी, हिमाचल प्रदेश किसान हितों को ध्यान में रखे नेता

देश के लोगों को जो किसान फसल उगा रहा है और अन्न पैदा कर रहा है, आज वह ही सबसे ज्यादा परेशान है। आज किसानों की हालात बहुत दुखदायी है। किसान आज आत्महत्या करने को मजबूर हैं। हमारे नेताओं को चाहिए, जो किसान हमें अन्न प्रदान कर रहे हैं, उनके हितों के लिए कुछ न कुछ अच्छा जरूर किया जाए, ताकि वह भी अपनी जिदगी अच्छे से जी सकें।

रोबिन जिदल (यात्री), जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा हर युवा को मिले रोजगार

आज देश के युवा पढ़े-लिखे होने के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं और बेरोजगारी की वजह से युवा विदेशों का रुख कर रहे हैं। इससे हमारे देश की जो युवा शक्ति है, वह विदेशों के विकास में हाथ बांट रही है। इससे अच्छा होता कि उन्हें यहां मौका मिले और वह अपने ही देश के काम आए। नेताओं को ऐसा कुछ करना चाहिए कि हर युवा को अपने ही देश में रोजगार मिल सके।

प्रभजोत सिंह (यात्री), जिला मानसा, पंजाब

chat bot
आपका साथी