84 के दंगों को लेकर सुखबीर ने जताई राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति

सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 84 के दंगों में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 02:54 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 08:54 PM (IST)
84 के दंगों को लेकर सुखबीर ने जताई राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति
84 के दंगों को लेकर सुखबीर ने जताई राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति

जेएनएन, चंडीगढ़। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 84 के दंगों में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है। सुखबीर ने कहा जगदीश टाइटलर क्या सिखों के कातिल नहीं हैं।

सुखबीर ने कहा कि टाइटलर ने खुद अपने बयान में कहा है कि दिल्ली में सिख दंगों के दौरान कत्लेआम के समय वह खुद अपनी गाड़ी में राजीव गांधी को लेकर दिल्ली की गलियों में घूमे थे और उन्हें यह प्रमाण दिया था कि कैसे उन्होंने सैकड़ों सिखों का कत्ल करवाया। अगर दंगों में जगदीश टाइटलर एचकेएल भगत दोषी नहीं थे तो कांग्रेस ने उन्हें चुनाव में टिकट क्यों नहीं दिया।

सुखबीर ने आरोप लगाया कि एक बयान में पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंघावा ने औरंगजेब को औरंगजेब साहब कहा। उन्होंने कहा कि जफरनामा औरंगजेब साहब ने लिखा है एेसा कहकर रंघावा ने गुरु की सीधी-सीधी तौहीन की है इस मामले में सिख कौम रंधावा को कभी भी माफ नहीं करेगी।

रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लेकर सुखबीर ने कोई कमेंट नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की है कि वह पहले दरबार साहिब में आकर सिख कौम से माफी मांगे और स्वीकार करें कि किस प्रकार कांग्रेसी नेताओं ने 84 के कत्लेआम में भूमिका निभाई थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी