खेल के दौरान लगने वाली चोटों से बचने के गुर दिए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ट्रिनिटी एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने खेलों के दौरान लगने वाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 03:00 AM (IST)
खेल के दौरान लगने वाली चोटों से बचने के गुर दिए
खेल के दौरान लगने वाली चोटों से बचने के गुर दिए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ट्रिनिटी एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने खेलों के दौरान लगने वाली चोटों से सुरक्षा एवं बचाव पर शनिवार को डॉक्टर्स और खिलाड़ियों की ओर से चर्चा की गई। कार्यक्रम का थीम 'स्पो‌र्ट्स इंजरी प्रीवेंशन, ए मल्टीडिसिप्लीनरी एप्रोच' था। इसमें हिस्से लेने वाले प्रवक्ताओं ने खेलों में चोट से सुरक्षा के संबंध में विभिन्न पहलुओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में ट्राईसिटी से कोच, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, विभिन्न खेलों में उभरते खिलाड़ियों के अभिभावक भी शामिल हुए। इस दौरान खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्पो‌र्ट्स इंजरीज अपडेट 2017 की मेजबानी ट्रिनिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से की गई। स्पो‌र्ट्स इंजरीज हेल्थ लेटर का भी विमोचन किया गया। खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन से योगदान देने वाले शहर के पाच युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इन पाच खिलाड़ियों में गोल्फर किरणदीप सिंह कोछड़, स्कवेश खिलाड़ी मास्टर इंद्रजीत सिंह, स्क्वेश खिलाड़ी जानिया सिंह, रेसलर प्रभपाल सिंह और रेसलर गुरप्रीत सिंह शामिल थे। ट्रिनिटी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के चेयरमैन डॉ मोहिदर कौशल ने चोटों से जूझने वाले खिलाड़ियों को ध्यान में रखने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया।

आज चोटों के बेहतर इलाज : राजपाल

मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कंवल ठाकुर सिंह ने कहा कि आज चोटों के बेहतर एवं आधुनिक इलाज उपलब्ध हैं। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि आधुनिक इलाज और फिर से खेलने की इच्छाशक्ति एक खिलाड़ी को फिर से मैदान पर वापसी करने में मदद कर सकती है।

chat bot
आपका साथी