चंडीगढ़ बर्ड पार्क में पक्षियों को देखने के साथ करें खरीदारी, एडवाइजर ने किया सोवेनियर शाप का उद्घाटन

पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल चंडीगढ़ बर्ड पार्क में सोवेनियर शाप खुल गई है। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल ने अपनी पत्नी अनिता धर्मपाल के साथ शुक्रवार को बर्ड पार्क पहुंचकर सोवेनियर शाप का उद्घाटन किया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 10:37 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 10:37 AM (IST)
चंडीगढ़ बर्ड पार्क में पक्षियों को देखने के साथ करें खरीदारी, एडवाइजर ने किया सोवेनियर शाप का उद्घाटन
सोवेनियर शाप का उद्घाटन करते एडवाइजर धर्मपाल ।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल चंडीगढ़ बर्ड पार्क में सोवेनियर शाप खुल गई है। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल ने अपनी पत्नी अनिता धर्मपाल के साथ शुक्रवार को बर्ड पार्क पहुंचकर सोवेनियर शाप का उद्घाटन किया। इस दौरान एडवाइजर ने नवजात वूड डक को भी एक्वेटिक एवियरी में छोड़ा।

सोवेनियर शाप पर अब पर्यटकों को 65 अलग-अलग तरह की सोवेनियर आइटम खरीदने के लिए उपलब्ध रहेंगी। पयर्टक अपने साथ बर्ड पार्क की यादों के रूप में यह आइटम ले जा सकेंगे। फोरेस्ट डिपार्टमेंट यह शाप चलाएगा और भविष्य में अन्य आइट्म भी इसमें उपलब्ध होंगी।

एडवाइजर धर्मपाल ने कहा कि सोवेनियर शाप पर मौजूद सभी आइटम काफी रोचक और आकर्षक हैं यह हर आयु वर्ग को आकर्षित करेंगी। इस मौके पर एडवाइजर ने चार नवजात वूड डक को भी एक्वेटिक एवियरी में छोड़ा। पक्षियों के बढ़ते परिवार से हर्षित धर्मपाल ने बर्ड पार्क मैनेजमेंट की सराहना की। उन्होंने कहा कि दूसरे सभी पक्षियों का कुनबा भी ऐसे ही बढ़े इसके लिए उनको उनकी जरूरत का माहौल देने का प्रयास जारी रहना चाहिए।

चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट देबेंद्र दलाई ने कहा कि वूड डक के अंडों को कोई हानी से बचाने के लिए इन्हें पहले ही इनक्यूबेटर में शिफ्ट कर दिया गया था। इसमें निर्धारित तापमान रखा गया। उन्होंने बताया कि जो वूड डक के बच्चे छोड़े जा रहे हैं वह ढाई महीने के हो चुके हैं। इससे उनको अब खुले में रहने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

बता दें कि चंडीगढ़ बर्ड पार्क शहर के बड़े पर्यटन स्थलों में शुमार है। पर्यटक यहां मंगलवार से लेकर रविवार तक सुबह से शाम तक घूमने आ सकते हैं। सोमवार को बर्ड पार्क बंद रखा जाता है। बर्ड पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी हैं। बर्ड पार्क का उद्घाटन बीते साल दिसंबर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने किया था। इस दौरान उनकी बेटी भी मौजूद रही थीं।

chat bot
आपका साथी