गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पंजाब में भी सुरक्षा कड़ी

डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम काे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्‍याकांड में आज सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पंजाब में कड़ी सुरक्षा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 09:36 AM (IST)
गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पंजाब में भी सुरक्षा कड़ी
गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पंजाब में भी सुरक्षा कड़ी

चंडीगढ़, जेएनएन। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अाज सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पंजाब में कड़ी सुरक्षा है। हरियाणा से लगती सीमा पर पंजाब पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। चंडीगढ़ में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ-पंचकूला सीमा पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

पंचकूला की सीबीआइ कोर्ट आज गुरमीत सहित चार दा‍ेषियों को सजा सुनाएगी। इसके मद्देनजर पंजाब में राम रहीम के अनुयायियों की ओर से उत्पात मचाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए हैं। मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा तथा फाजिल्का में पुलिस प्रशासन सतर्क है।

मानसा के एसएसपी मनधीर सिंह ने कहा कि डेरा मुखी पर आने वाले फैसले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा के साथ लगती सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। आपात स्थिति में दूसरे जिलों से भी पुलिस को बुलाया गया है।

फाजिल्का के एसएसपी डा. केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधकों में कोई कमी नहीं है। जिले में विभिन्न चौराहों, शॉपिंग्स माल, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों व डेरों की सुरक्षा में करीब 1500 जवानों की तैनात किए गए हैं। फिरोजपुर के एसपी (डी) बलजीत सिंह ने बताया कि फैसले के दौरान जिले भर में जहां भी डेरा प्रेमियों का गढ़ है वहां पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कमांडो समेत पुलिस के विभिन्न दस्ते गश्त पर रहे हैं। गुरुहरसहाय में डेरा प्रेमियों की संख्या जिले भर में ज्यादा बताई जाती है और वहां पर पुलिस की खास नजर है।

chat bot
आपका साथी