चंडीगढ़ के 17 पुलिस थानों में सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन नंबर वन, गृह मंत्रालय ने जारी की रैंकिंग

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सभी 17 थानों की पुलिस की कार्यप्रणाली का खाका तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजा गया था। जिसमें सेक्टर 26 थाना पुलिस को पहला स्थान मिला है। इस थाने में थाना प्रभारी के तौर पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने कार्यभार संभाला है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 10:45 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 10:45 AM (IST)
चंडीगढ़ के 17 पुलिस थानों में सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन नंबर वन, गृह मंत्रालय ने जारी की रैंकिंग
चंडीगढ़ के 17 पुलिस थानों में सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन नंबर वन।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में स्नैचिंग, चोरी, वाहन चोरी और मारपीट की घटनाएं आम बात है। पंजाब और हरियाणा के गैंगस्टर भी चंडीगढ़ में काफी तेजी से सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके बीच चंडीगढ़ पुलिस विभाग के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिसमें शहर के सभी महिला पुलिस स्टेशन सहित 17 थानों में सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन ने नंबर वन की रैंकिंग हासिल की है। यह रैंकिंग गृह मंत्रालय ने जारी की है, जिसकी चंडीगढ़ प्रशासन को भी लिस्ट भेजी है।

जानकारी के अनुसार 2020 में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सभी 17 थानों की पुलिस की कार्यप्रणाली का खाका तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजा गया था। जिसमें सेक्टर 26 थाना पुलिस को पहला स्थान मिला है। इसमें अपराध को सुलझाना, सीनियर सिटीजन को बेहतर तरीके से डील करना, एरिया में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करना सहित अन्य पुलिस इन सिस्टम को बेहतर बताया है।

बता दें कि जिस समय सेक्टर 26 थाने की लिस्ट प्रशासन के माध्यम से गृह मंत्रालय को भेजी गई थी, उस समय के तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल थे। जबकि डीएसपी गुरमुख सिंह थे। अभी वर्तमान में कुछ ही महीने पहले नए थाना प्रभारी के तौर पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने कार्यभार संभाला है। वर्तमान में भी डीएसपी गुरमुख सिंह ही है।

chat bot
आपका साथी