कोठी प्रकरण : संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को भेजा जेल

वहीं इस मामले में तीसरे आरोपित डीएसपी के भाई सतपाल डागर को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 07:10 AM (IST)
कोठी प्रकरण : संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को भेजा जेल
कोठी प्रकरण : संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को भेजा जेल

जासं, चंडीगढ़ : कोठी प्रकरण में आरोपित संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं इस मामले में तीसरे आरोपित डीएसपी के भाई सतपाल डागर को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

जिला अदालत में पुलिस ने जब तीनों आरोपितों को पेश किया तो माना जा रहा था कि पुलिस एक बार फिर तीनों के रिमांड की मांग करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जज के सामने पुलिस ने सिर्फ सतपाल डागर की ही रिमांड मांगी। इसके बाद जज ने संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सतपाल डागर को पुलिस ने संजीव महान और मनीष गुप्ता के बाद गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पुलिस ने डागर का तीन दिन का रिमांड मांगा, लेकिन जज ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया। पुलिस की दलील, डागर को पता है रजिस्ट्री के वक्त किसे बनाया गया कोठी का फर्जी मालिक

आरोपित सतपाल डागर को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि डागर को फर्जी कोठी मालिक के बारे में जानकारी है। डागर के जरिये ही फर्जी कोठी मालिक तक पहुंचा जा सकता है। महाजन ने जताया जेल में जान का खतरा, सुरक्षा की मांग

पेशी के दौरान आरोपित संजीव महाजन के वकील राजेश शर्मा ने कोर्ट में कहा कि उन्हें जेल में जान का खतरा है। महाजन ने जिन अपराधियों के खिलाफ खबरें लिखी थीं वह जेल में उस पर हमला कर सकते हैं। इसलिए जेल में उसकी सिक्योरिटी और सेफ्टी को इंश्योर किया जाए। इस पर जज ने जेल अथॉरिटी को इस संबंध में आदेश दे दिए हैं कि जेल में महाजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। वकील ने कहा- संपत्ति मामले से डागर का कोई संबंध नहीं

सतपाल डागर के वकील विशाल गर्ग नरवाना ने कहा कि सतपाल डागर का विवादित संपत्ति से कोई संबंध नहीं है, न ही वह लाभार्थी है। रिमांड के लिए पुलिस की ओर से दी गई दलील उचित नहीं है।

chat bot
आपका साथी