इंश्योरेंस पालिसी रेन्यू करने का झांसा दे चंडीगढ़ के व्यक्ति से ठगे 1.42 लाख रुपये, केस दर्ज, जांच शुरू

शिकायतकर्ता बलराम ने बताया कि उन्हें एक फोन काल आई। काल करने वाले ने खुद को पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस का कर्मी बताया। फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसकी पालिसी खत्म होने वाली है। अगर वो पालिसी बंद करवाना चाहता है तो एडवांस में ट्रांसफर कर देंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 09:47 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 09:47 AM (IST)
इंश्योरेंस पालिसी रेन्यू करने का झांसा दे चंडीगढ़ के व्यक्ति से ठगे 1.42 लाख रुपये, केस दर्ज, जांच शुरू
पुलिस ने शिकायकर्ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बीमा पालिसी को रेन्यू करने के नाम पर शातिरों ने शहर के व्यक्ति को लाखों रुपये की चपत लगा दी। ठगी के आरोप में मौलीजागरां  थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार रायपुरखुर्द के रहने वाले बलराम पाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मोहाली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जाब करता है। 

शिकायतकर्ता बलराम ने बताया कि उन्हें एक फोन काल आई। काल करने वाले ने खुद को पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस का कर्मी बताया। फोन करने वाले ने उसे  बताया कि उसकी पालिसी खत्म होने वाली है। अगर वो पालिसी बंद करवाना चाहता है तो एडवांस में ट्रांसफर कर देंगे। आरोपित ने बलराम को झांसे में ले लिया और  एचडीएफसी खाते में 42 हजार 994 रुपये जमा करवा लिए। अगले दिन आरोपित ने काल की और कहा कि उसकी पालिसी की अप्रूवल मिल चुकी है। इसके बाद उसे दोबारा एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने से बलराम के एचडीएफसी बैंक अकाउंट से कुल एक लाख 42 हजार 179 रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंश्योरेंस एजेंट को उसकी पालिसी के कागजात नहीं मिलने पर काल किया तो आरोपित ने अपनी पारिवारिक समस्या बताकर बाद में मोबाइल स्विच आफ कर दिया। खुद को ठगा हुआ जानकर बलराम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीनियर सिटीजन से भी हो चुकी है इसी तरह की ठगी

इससे पहले भी चंडीगढ़ के गांव अटावा में रहने वाले एक सीनियर सिटीजन से ठगी का मामला सामने आया था। दरअसल बुजुर्ग से यह ठगी इंश्योरेंस पालिसी के नाम पर हुई है। युवक-युवती ने काल कर उनसे 50 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित प्रेम सिंह की शिकायत के आधार पर साइबर सेल की जांच में मामला धोखाधड़ी का निकला था। संबंधित सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपित युवती अति शर्मा, भारत नंदन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

chat bot
आपका साथी