20 हजार बच्चों को मात देकर रिद्धिमा बनी विजेता, इंडिया नेक्स मास्टर्स किड्स सेशन-1 में मारी बाजी

शहर की 10 वर्षीय रिद्धिमा मनचंदा ने एक बार फिर अपने हूनर से खिताब जीता। रिद्धिमा इंडिया नेक्स मास्टर्स किड्स सेशन-1 के माडलिंग कैटेगरी में विजेता बनी है। इससे पहले भी विभिन्न माडलिंग से लेकर डांस प्रतियोगिताओं की विजेता रह चुकी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 07:36 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 07:36 AM (IST)
20 हजार बच्चों को मात देकर रिद्धिमा बनी विजेता, इंडिया नेक्स मास्टर्स किड्स सेशन-1 में मारी बाजी
चंडीगढ़ की रहने वाली रिद्धिमा मनचंदा। (जागरण)

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]।  माडलिंग और फैशन की दुनिया में तेजी से उभरती हुई शहर की 10 वर्षीय रिद्धिमा मनचंदा ने एक बार फिर अपने हूनर से खिताब जीता। 20 हजार बच्चों को हरा कर रिद्धिमा इंडिया नेक्स मास्टर्स किड्स सेशन-1 के माडलिंग कैटेगरी में विजेता बनी। रिद्धिमा इससे पहले भी विभिन्न माडलिंग से लेकर डांस प्रतियोगिताओं की विजेता रह चुकी है। लेकिन इस प्रतियोगिता को जीतना उनके लिए काफी मुश्किल था। अभी किसी भी प्रतियोगिता में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा नहीं लिया था। जिसकी वजह से रिद्धिमा ने इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे भारत में ऑडिशन हुए थे।

चंडीगढ़ से पहुंची अंबाला

रिद्धिमा प्रतियोगिता के लिए आडिशन देने चंडीगढ़ से अंबाला गई थी। इस छोटी से उम्र में रिद्धिमा का माडलिंग के प्रति क्रेज देखते ही बनता है। आडिशन के दौरान रिद्धिमा ने अपने डांस और माडलिंग से ज्यूरी को काफी प्रभावित किया। अंबाला में आडिशन देने के बाद प्रतियोगिता का क्वाटर फाइनल राउंड चंडीगढ़ में हुआ जिसमें रिद्धिमा ने ग्रेंड फिनाले का टिकट हासिल किया।

वीडियो के व्यूअर्स के आधार पर होना था फाइनल में सिलेक्शन

रिद्धिमा ने बताया कि मार्च माह में कोरोना के कारण लाकडाउन लग गया था। जिसके बाद प्रतियोगिता के आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को वीडियो बनाने का टास्क दिया। उसके अलावा जिस प्रतिभागी की वीडियो को सबसे ज्यादा व्यूअर्स मिलने थे, उसे ग्रैंड फिनाले में एंट्री मिलनी थी। इसमें मेरी बनाई वीडियो को सबसे ज्यादा व्यू मिले जिसके आधार पर ग्रैंड फिनाले में एंट्री मिली। माडलिंग कैटेगरी के फाइनल में रिद्धिमा विजेता बनी और डांस कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रही।

इन प्रतियोगिताओं में दिखाया हूनर

जूनियर सुपर किड्स माडल में फर्स्ट रनरअप, इंडिया राइजिंग किड्स सेशन 2 की विजेता, ग्लोबल ग्लैमरस अवार्ड विजेता, एक्सोटिक माडल अवार्ड, 2019 रियल पर्सनालिटी अवार्ड, बृजभूमि फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति अवार्ड, गोआ में रिद्धिमा को बालीवुड अवार्ड मिला। उसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी वीडियो में काम किया है।

chat bot
आपका साथी