गणतंत्र दिवस समारोह में चंडीगढ़ बर्ड पार्क की झांकी ने मोहा मन, आप भी जानें इसकी खासियत

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने परेड की सलामी ली। इसके बाद झांकी निकाली गई। पहली बार चंडीगढ़ बर्ड पार्क की झांकी भी शामिल की गई।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 01:31 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 01:31 PM (IST)
गणतंत्र दिवस समारोह में चंडीगढ़ बर्ड पार्क की झांकी ने मोहा मन, आप भी जानें इसकी खासियत
चंडीगढ़ के वन और वन्यजीव विभाग ने इस झांकी को तैयार किया था।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Republic Day 2022: कोरोना की वजह से भले ही गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम पहले की तरह भव्य न रहा हो। इसमें कोई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। लेकिन सुरक्षा बलों की परेड और उसके बाद रंग बिरंगी विभिन्न तरह का संदेश समेटे झांकियों ने सभी को आकर्षित किया। सभी को इन झांकियों ने एंटरटेनमेंट के साथ संदेश भी दिया।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने परेड की सलामी ली। इसके बाद झांकी निकाली गई। पहली बार चंडीगढ़ बर्ड पार्क की झांकी भी शामिल की गई, जोकि सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में प्रशासन के विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी झांकियों को पेश किया।

इसलिए बर्ड पार्क की झांकी रही खास

वन और वन्यजीव विभाग, यूटी चंडीगढ़ ने पक्षी संरक्षण के प्रति आम जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए सुखना झील, चंडीगढ़ के पीछे नगर वन में 6.5 एकड़ क्षेत्र में बर्ड पार्क की स्थापना की है। यह विदेशी पक्षियों के लिए बनाया गया है जो आमतौर पर भारत में पैदा होते हैं। इस बर्ड पार्क के मुख्य आकर्षण अफ्रीकी लव बर्ड्स, बुडगेरिगर, व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, वुड डक, गोल्डन तीतर, येलो गोल्डन तीतर, ग्रीन विंग मैकॉ, सन कॉनर्स, अफ्रीकी ग्रे तोते, फिंच और मेलानिस्टिक तीतर हैं। विभाग ने प्रत्येक पक्षी के लिए 58 फीट की ऊंचाई और स्थलीय पक्षियों और जलीय पक्षियों के लिए विशाल भूमि क्षेत्र के साथ पर्याप्त जगह प्रदान करके एवियरी विकसित की है।  यह माना जाता है कि यह संरचना विदेशी पक्षियों के लिए एवियरी डोमेन में देश की सबसे ऊंची होगी।

यह झांकी निकाली गई

एडल्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट - शिक्षा ही सबका अधिकार, कोई न छूटेगा इस बार

टूरिज्म डिपार्टमेंट - अपना शहर अपना जश्न

एजुकेशन डिपार्टमेंट - शिक्षित भारत, सशक्त भारत

साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिन्यूअल एनर्जी डिपार्टमेंट - ग्रीन एनर्जी

चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी - केयर फोर एयर

इंडस्ट्रियल डिपार्टमेंट - ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट - फायर फाइटिंग एंड रेस्क्यू वर्कर

इलेक्शन डिपार्टमेंट - चुनाव में भागिदारिता बढ़ाना

नगर निगम - स्वच्छता ही सेवा

मॉडल जेल - ग्रीन जेल-ग्रीन एनर्जी

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस - सड़क सुरक्षा सड़क रक्षा

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज - शताब्दी समारोह

फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट - चंडीगढ़ बर्ड पार्क

chat bot
आपका साथी