'बिट्टू के जाने से पार्टी को नुकसान, जनता माफ नहीं करेगी', राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू के BJP में शामिल होने पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लुधियाना सांसद रवनीत बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने से तगड़ा झटका लगा है। वहीं रवनीत बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amrinder Singh Raja Warring) ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी से ज्यादा उन्हें व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। मुश्किल वक्त में साथ छोड़ने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।

By Inderpreet Singh Edited By: Deepak Saxena Publish:Tue, 26 Mar 2024 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2024 09:27 PM (IST)
'बिट्टू के जाने से पार्टी को नुकसान, जनता माफ नहीं करेगी', राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू के BJP में शामिल होने पर साधा निशाना
राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू के BJP में शामिल होने पर साधा निशाना (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीन बार के सांसद रवनीत बिट्टू के भाजपा में जाने को पार्टी का नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल के समय में पार्टी छोड़ कर जाने वालों को लोग माफ नहीं करेंगे। वड़िंग ने कहा कि पार्टी से ज्यादा व्यक्तिगत रूप से बिट्टू का नुकसान हुआ है। क्योंकि अब वह एक सांसद तो रह सकते हैं लेकिन कांग्रेसी परिवार नहीं कहलाएंगे। क्योंकि उनके दादा स्वर्गीय बेअंत सिंह का कांग्रेस में एक बड़ा नाम थे।

हाई कमान के साथ बैठकर करनी चाहिए थी बात

एक सवाल के जवाब में वड़िंग ने कहा कि बिट्टू तीन बार के सीटिंग सांसद थे। उनकी टिकट कटने जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने सोमवार को भी उनसे बात की थी। बिट्टू के तो पार्टी हाईकमान के साथ सीधे संबंध थे। अगर उनके मन में कोई बात थी तो उन्हें हाईकमान के साथ बैठ कर बात करनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें: Ravneet Singh Bittu Profile: कांग्रेस को झटका देने वाले कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू, दादा हुए थे खालिस्तानी आतंकियों के शिकार

लोग माफ नहीं करेंगे, आने वाले चुनाव में सिखाएंगे सबक- वड़िंग

प्रदेश प्रधान ने कहा कि लोग अब ऐसे लोगों से ऊब चुके हैं जोकि कभी पीला झंडा पकड़ लेते हैं तो कभी भगवा। बिट्टू, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और गुरप्रीत सिंह जीपी जैसे नेताओं को लोग माफ नहीं करेंगे और आने वाले चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे।

ये भी पढ़ें: Punjab Politics: शिअद और बीजेपी में नहीं होगा गठबंधन, इस खास वजह के कारण दोनों में नहीं बन सकी बात

chat bot
आपका साथी