ट्राईसिटी में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

पंचकूला व पिंजौर में बड़ी धूमधाम से कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 10:50 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 10:50 AM (IST)
ट्राईसिटी में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
ट्राईसिटी में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ट्राईसिटी में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया है। पंचकूला में बड़ी धूमधाम से कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने आशियाना कांप्लेक्स सेक्टर 26 में गरीब बच्चों को फल वितरित किए। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान एवं मीडिया कोर्डिनेटर रंजीता मेहता ने बताया कि पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस द्वारा गरीब लोगों के साथ राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया है। जिला पंचकूला युवा काग्रेस व हलका कालका की तरफ से राहुल गाधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रायपुररानी सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल व मिठाई बाटी गई। उन्होंने बताया कि राहुल बेहद ही संजीदा नेता है। कांग्रेस की कमान संभाल कर देश को विकास की ओर अग्रसर करना चाहते हैं। पिंजौर के आंबेडकर भवन में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

शहर के बिटना रोड पर स्थित रविदास मंदिर के आंबेडकर भवन में जिला युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा काग्रेस के अध्यक्ष मुकेश सरसवाल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अजय सिंगला ने की। पंचकूला जिला युवा उपाध्यक्ष देवीचंद, महासचिव नायक चौधरी, अमित को नियुक्त किया गया। मौके पर युवा काग्रेस प्रभारी पंचकूला रीना वाल्मीकि, चंचल शर्मा भवाना, नवदीप शर्मा, दिनेश, गोल्डी वाल्मिकी, मुकेश सोढ़ी, अजय सिंगला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी