चंडीगढ के सेंट्रा मॉल में खरीदारी करने आई फिजियोथेरेपिस्ट का पर्स चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

सेक्टर-52 निवासी क्वीना अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। एक अगस्त को वह सेंट्रा मॉल में खरीदारी करने गई थी। खरीदारी के दौरान ही उसने देखा कि उसका पर्स गायब था। आसपास देखने के बाद कर्मचारी को सूचना दी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:37 AM (IST)
चंडीगढ के सेंट्रा मॉल में खरीदारी करने आई फिजियोथेरेपिस्ट का पर्स चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
सेंट्रा मॉल में खरीदारी करने आई महिला फिजियोथेरेपिस्ट का पर्स चोरी। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सेंट्रा मॉल में खरीदारी करने आई महिला फिजियोथेरेपिस्ट का पर्स चोरी कर आरोपित फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने पीड़िता क्वीना अरोड़ा की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपित तक पहुंचने में लगी है।

सेक्टर-52 निवासी क्वीना अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। एक अगस्त को वह सेंट्रा मॉल में खरीदारी करने गई थी। खरीदारी के दौरान ही उसने देखा कि उसका पर्स गायब था। आसपास देखने के बाद कर्मचारी को सूचना दी। कर्मचारियों की तलाश में पर्स नहीं मिलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

यह भी पढ़ें-बहू ने दवा दिलाने काे कहा तो ससुरालियों ने कमरे में बंद कर पीटा, लुधियाना की शिव कालोनी की घटना

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध, पहचान की कोशिश ..

चंडीगढ़ पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरे एक संदिग्ध तस्वीर सामने आई है। खाना की तस्वीर धुंधली होने के कारण संदिग्ध की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। अब पुलिस टीम तस्वीर के साथ दूसरे एंगल पर भी पड़ताल में लगी हैं।

यह भी पढ़ें-हत्या आरोपितों ने थाने में बनाई वीडियो, '302 लग गई ए, मिल जान दे जमानत हथ जड़ा दूंगा'

घर से गहने ले भागे चाेर

जासं, पंचकूला। सेक्टर-25 के एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। पवन कुमार निवासी गांव बुसाना थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत ने बताया कि वह मकान नंबर 75पी सेक्टर-25 ने बताया कि 30 जुलाई 2021 को घर में ताला लगाकर गांव गया था। जब वह घर पर आया, तो देखा कि घर के मेन दरवाजे की कुंडी निकाली हुई थी। घर के अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर का सामान चेक किया तो लैपटाप, सोने की बालियां, नाक का सोने का कोका, बच्चे के चांदी के छह कंगन और चांदी की पंजेब, छत का पंखा, एग्जास्ट फेन, गैस सिलेंडर, बैग, बर्तन गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी