Punjab Weather Update : पंजाब व चंडीगढ़ में बारिश से मिली तपतपाती गर्मी से राहत, आज कहीं धूप तो कहीं छाए बादल

Punjab Weather Update चंडीगढ व पंजाब के कई हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई जगह झमाझम बारिश की संभावना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 01:32 PM (IST)
Punjab Weather Update : पंजाब व चंडीगढ़ में बारिश से मिली तपतपाती गर्मी से राहत, आज कहीं धूप तो कहीं छाए बादल
Punjab Weather Update : पंजाब व चंडीगढ़ में बारिश से मिली तपतपाती गर्मी से राहत, आज कहीं धूप तो कहीं छाए बादल

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। मानसून ने एक बार फिर वापसी करते हुए लोगों को तपतपाती गर्मी से राहत दी। चंडीगढ़ व पंजाब के विभिन्न जिलों में वीरवार को जमकर बारिश हुई। शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं, जबकि चंडीगढ़ सहित कई जिलों में धूप खिली हुई है। बहरहाल, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में 72 एमएम बारिश दर्ज की गई। एयरपोर्ट एरिया में 64.6 एमएम बारिश हुई।

यह बारिश पूरे उत्तरी रीजन में हुई। दिल्ली ,करनाल और अम्बाला में जहां 100 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं पंजाब के लुधियाना में सबसे ज्यादा 95 एमएम और अमृतसर में 93 एमएम बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में भी 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार को भी चंडीगढ़ ,पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

बारिश की वजह से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया , जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। फिलहाल धूप खिली है और लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैंं। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : शरीर ही नहीं दिमाग से भी सम्राट हैं जाट, IAS टॉपर बन दिया जवाब, पढ़ें... हरियाणा की और भी खबरें

यह भी पढ़ें : जालंधर के दो छात्रों ने खराब पड़ी मारुति 800 से बना दी लग्जरी बाइक, 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड

यह भी पढ़ें : रोहतक में पत्नी से दिखाया वहशीपन, हत्या के बाद उतारे कपड़े, ब्लेड से काटे सिर के बाल

यह भी पढ़ें : मॉडल युवती से सगाई के बाद मिला धोखा, पंजाबी फिल्मों में काम करने वाले युवक ने लगा दिया फंदा

chat bot
आपका साथी