पंजाब सरकार का कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, 27 हजार मुलाजिम होंगे पक्के

पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य में 27 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 02:34 PM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 03:55 PM (IST)
पंजाब सरकार का कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, 27 हजार मुलाजिम होंगे पक्के

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी दिखी। मंत्रिमंडल ने राज्य में 27 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में एडवोकेट जनरल अशोक अ्रग्रवाल भी पहुंचे हुए थे।

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि कैबिनेट ने कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का फैसला लिया है। इससे 27 हजार कच्चे मुलाजिम लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जिस मुलाजिम की सेलरी बेसिक से ज्यादा है तो उसकी सेलरी में कमी नहीं की जाएगी। जिसकी कम होगी उसे बेसिक पे जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी