जानिये पंजाब में साल 2018 में कब-कब रहेगी छुट्टी, घट कर हुई आधी

पंजाब सरकार ने राज्‍य में साल 2018 के लिए सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने गजेडेड अवकाश को 35 से घटाकर 18 कर दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 28 Dec 2017 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 28 Dec 2017 03:36 PM (IST)
जानिये पंजाब में साल 2018 में कब-कब रहेगी छुट्टी, घट कर हुई आधी
जानिये पंजाब में साल 2018 में कब-कब रहेगी छुट्टी, घट कर हुई आधी

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने वर्ष 2018 के लिए सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी है। पंजाब सरकार ने राजकीय अवकाश कटौती कर इनकी संख्‍या आधी कर दी है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पिछले साल की 35 छुट्टियों को घटाकर 18 कर दिया है।

शहीदी पर्व व भगत सिंह के शहीदी दिवस पर गजेटेड छुट्टी नहीं

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहीदी दिवस और कबीर जयंती जैसी छुट्टियों को गजेटेड छुट्टियों से हटा दिया गया है। इन्‍हें आरक्षित छुट्टियों में शामिल कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों को आरक्षित छुट्टियों में से दो की बजाय अब पांच छुट्टियां लेने की छूट होगी। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने अपने पिछले शासन मं भी गजेटेड अवकाश को कम कर दिया था। इसके बाद अकाली दल-भाजपा की सरकार ने छुट्टियों को बढ़ा कर 35 कर दिया था।


गजेटिड छुट्टियां

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस।

31 जनवरी : जन्म दिवस श्री गुरु रविदास जी।

2 मार्च : होली।

25 मार्च : राम नवमी

29 मार्च : महावीर जयंती।यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप का गंदा खेल : बेटी बनाती थी संबंध, पिता वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

30 मार्च : गुड फ्राइडे।

14 अप्रैल : जन्म दिवस बाबा भीमराव अंबेडकर।

16 जून : ईद उल फितर।

17 जून : शहीदी दिवस श्री गुरु अर्जुन देव जी।

15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस। 

3 सितंबर : जन्माष्टमी।

2 अक्टूबर : गांधी जयंती।

19 अक्टूबर : दशहरा।

24 अक्टूबर : जन्म दिवस महार्षि वाल्मीकि।

7 नवंबर : दिवाली।

23 नवंबर : प्रकाशोत्सव गुरु नानक देव जी।

25 दिसंबर : क्रिसमस।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

आरक्षित छुट्टियां

1 जनवरी : नया साल।

13 जनवरी : लोहड़ी।

22 जनवरी : बसंत पंचमी।

27 जनवरी : भगवान आदिनाथ जी का निर्वाण दिवस।

14 फरवरी : महाशिवरात्रि।

2 मार्च : होला मोहल्ला।

8 मार्च : महिला दिवस।

23 मार्च : शहीदी दिवस भगत सिंह।

8 अप्रैल : जन्म दिवस श्री गुरु नाभा दास जी।

14 अप्रैल : बैसाखी।

18 अप्रैल : परशुराम जयंती।

30 अप्रैल : बुद्ध पूर्णिमा।

1 मई : मजदूर दिवस।

23 जून : निर्जला एकादशी।

28 जून : कबीर जयंती।

29 जून : महाराजा रंजीत सिंह की बरसी।

31 जुलाई : शहीदी दिवस शहीद ऊधम सिंह।

22 अगस्त : ईद-उल-जुहा।

5 सितंबर : जन्म दिवस बाबा जीवन सिंह जी।

12  सितंबर : सारागढ़ी दिवस।

18 सितंबर : जन्म दिवस बाबा श्री चंद जी।

21 सितंबर : मुहर्रम।

23 सितंबर : अनंत चतुर्दशी।

28 सितंबर : अग्रसेन जयंती।

16 अक्टूबर : जन्म दिवस बाबा बंदा बहादुर।

26 अक्टूबर : जन्म दिवस नाम देव जी।

26 अक्टूबर : जन्म दिवस श्री गुरु रामदास जी।

27 अक्टूबर : करवाचौथ।यह भी पढ़ें: क्रिकेट में नई सनसनी, गंभीर को प्रैक्टिस कराते-कराते बना तूफानी बॉलर

1 नवंबर : पंजाब दिवस।

8 नवंबर : विश्वकर्मा दिवस।

8 नवंबर : गोवर्धन पूजा।

9 नवंबर : प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी।

16 नवंबर : शहीदी दिवस करतार सिंह सराभा।

21 नवंबर : जन्म दिवस पैगंबर मोहम्मद साहिब।

12 दिसंबर : शहीदी पर्व गुरु तेग बहादुर जी।

26 से 28 दिसंबर : जोड़ मेला फतेहगढ़ साहिब।

chat bot
आपका साथी