पंजाब सीएम आवास घेरने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं व चंडीगढ़ पुलिस में झड़प, महिला ASI जख्मी

पंजाब में नशे खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी घेरने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें सेक्टर-17 में ही रोक दिया। इस दौरान हुई झड़प में एक महिला एएसआइ घायल हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 02:01 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 02:05 PM (IST)
पंजाब सीएम आवास घेरने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं व चंडीगढ़ पुलिस में झड़प, महिला ASI जख्मी
चंडीगढ़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार छोड़ती पुलिस। जागरण

एएनआइ/जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में नशों की बिक्री का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेक्टर-17 में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में एक महिला एएसआइ घायल हो गई। 

प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा कर रहे हैं। प्रदर्शन के लिए पंजाब से भाजयुमो कार्यकर्ता सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में पहुंचे। यहां पुलिस पहले से ही तैनात थी। प्रदर्शनकारी कैप्टन की आवास की तरफ कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग करते हुए उन्हें वहीं रोक दिया। पुलिस व भाजयुमो कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। 

#WATCH | A lady Assistant sub-inspector (ASI) injured during BJP Yuva Morcha workers' protest outside Punjab CM Amarinder Singh's residence in Chandigarh, over sales of drugs in the State. pic.twitter.com/0e1wQp2AAE

— ANI (@ANI) July 5, 2021

भाजयुमो नेताओं का कहना है कि पंजाब में पुलिस की नाक के नीचे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस पर नकेल डालने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब को नशे के सौदागरों के हाथों बेच रखा है। शराब कारोबारी पुलिस को धत्ता बता कर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाकर 24 घंटे ठेके खोल कर शराब बिक्री करते हैं।

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि देसी और नाजायज शराब का धंधा करने वाले भी बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे हैं और पुलिस की छापामारी के दौरान पुलिस पर हमला कर उन्हें कई बार बंधक बना चुके हैं और उन्हें कई बार जख्मी कर चुके हैं। ड्रग्स के कारोबारी पुलिस की नाक के नीचे बेख़ौफ़ अपना काम कर रहे हैं और पुलिस उनके गिरेबान पर हाथ नहीं डाल सकती, क्योंकि यह सब कांग्रेसी नेताओं के सरंक्षण में हो रहा है।

भाजयुमो नेता जनार्दन शर्मा ने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनकी कुंभकर्णी नींद से जगाने तथा नशे के विरुद्ध उनके द्वारा पवित्र गुटका साहिब को हाथ में लेकर किए गए वादे को याद करवाने तथा प्रदेश के नौजवानों की जिंदगियां इस नशे से बचाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी