पत्नी पर गोली चलाने के आरोपित DSP सोनी की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

पत्नी पर गोली चलाने के आरोपित पंजाब पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी की गिरफ्तारी पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार तक रोक लगा दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 04:09 PM (IST)
पत्नी पर गोली चलाने के आरोपित DSP सोनी की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
पत्नी पर गोली चलाने के आरोपित DSP सोनी की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

जेएनएन, चंडीगढ़। पत्नी पर गोली चलाने के आरोपित पंजाब पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी की गिरफ्तारी पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार तक रोक लगा दी है। अतुल सोनी के खिलाफ पत्नी सुनीता सोनी की शिकायत पर एफआइआर दर्ज हुई थी।

बता दें, इससे पूर्व पत्नी सुनीता सोनी पर गोली चलाने के मामले में डीएसपी अतुल सोनी द्वारा मोहाली के एडीशनल जिला सेशन जज गरीश की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई थी। अतुल सोनी ने गोली चलाने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि उसे मामले में निराधार फंसाया जा रहा है। वह पिस्टल के बारे में कुछ नहीं जानता। अदालत ने सरकारी पक्ष व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद डीएसपी अतुल सोनी की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद सोनी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 

यह था मामला

डीएसपी अतुल सोनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ के एक क्लब में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों बच्चों सहित मोहाली पहुंचे। मोहाली पहुंचने के बाद अगले दिन सुबह पत्नी सुनीता ने पति अतुल पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस दिन धारा-307, आ‌र्म्स एक्ट, 498ए के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि अगले ही दिन सुनीता सोनी ने यू-टर्न लेते हुए पुलिस को गोली चलाने की दी गई शिकायत से मुकर गई थी।

अतुल सोनी बॉडी बिल्डिंग व मॉडलिंग के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं। अतुल सोनी इस समय 82-बटालियन चंडीगढ़ में डीएसपी पद पर तैनात है, जबकि ससे पहले वे डीएसपी फतेहगढ़ साहिब में तैनात था। डीएसपी अतुल सोनी मोहाली सेक्टर-68 स्थित यूनाइटेड कोऑपरेटिव हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के फ्लैट नंबर 243 में रहते हैं। अतुल सोनी की बेटी कनाडा सेटल हैं, जो 28 दिसंबर 2019 को भारत आई थी। बेटी के कहने पर अतुल सोनी परिवार सहित चंडीगढ़ के प्रैंगस्टर क्लब में डिनर करने गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसी क्लब में अतुल सोनी से मिलने आई एक फैन को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच वहां कुछ कहासुनी हो गई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी