शहर में बनाए गए कम्युनिटी टॉयलेट्स को चलाएंगी निजी संस्थाएं Chandigarh News

मेंटेनेंस स्टाफ की कमी के चलते लोगों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए अधिकतर कम्युनिटी टॉयलेट्स में ताले लटके हुए हैं।

By Edited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 10:04 AM (IST)
शहर में बनाए गए कम्युनिटी टॉयलेट्स को चलाएंगी निजी संस्थाएं Chandigarh News
शहर में बनाए गए कम्युनिटी टॉयलेट्स को चलाएंगी निजी संस्थाएं Chandigarh News

जेएनएन, कुराली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई ग्रांट से नगर काउंसिल के शहर में बनाए गए दस कम्युनिटी टॉयलेट्स जल्द ही लोगों को मिल जाएंगे। फिलहाल मेंटेनेंस स्टाफ की कमी के चलते लोगों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए अधिकतर कम्युनिटी टॉयलेट्स में ताले लटके हुए हैं। जिसके चलते लोग इन टॉयलेट्स की सुविधा से वंचित है। टॉयलेट्स के निर्माण के लगभग एक वर्ष बाद आखिरकार काउंसिल ने इन टॉयलेट्स को अपने स्तर पर ऑपरेट करने का निर्णय लिया गया है।

काउंसिल के सेनिटरी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए ज्यादातर टॉयलेट मेंटेनेंस स्टाफ के आभाव में बंद पड़े हैं। लोग इन टॉयलेट्स की सुविधा से वंचित हैं। काउंसिल प्रथम चरण में इन टॉयलेट्स को अपने सफाई सेवकों के स्टाफ की सहायता से मेंटेन करेगी। ताकि लोगों की सुविधा के लिए इन्हें ऑपरेट किया जा सके। उन्होंने बताया कि इन टॉयलेट्स को पक्के तौर पर ऑपरेट करने के लिए कांट्रेक्ट सिस्टम के तहत रखे जाने वाले स्पेशल स्टाफ के लिए जल्द टेंडरिंग प्रोसेस को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां काउंसिल द्धारा जारी है।

टॉयलेट्स की एंट्रेंस पर लगाए जाएंगे गेट

एसआइ बलविंदर सिंह ने बताया कि शहर में बनाए गए सभी कम्युनिटी टॉयलेट्स की एंट्रेंस पर गेट लगाए जाएंगे। सुबह छह से रात दस बजे तक कम्युनिटी टॉयलेट्स को लोग यूज कर सकेंगे। जिसके पश्चात ऑपरेटर्स की ओर गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया जाएगा, ताकी टॉयलेट्स की प्रॉपर्टी को असामाजिक तत्व नुक्सान नहीं पहुंचा सके।

एनजीओ एवं बैंक भी कर सकेंगे एडॉप्ट

सेनिटरी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के अनुसार शहर में विभिन्न स्थानों विशेषकर हाईवे एवं अन्य सार्वजनिक एरियाज पर निर्मित कम्युनिटी टॉयलेट्स को एनजीओ अथवा बैंक जैसी संस्थाएं एडॉप्ट भी कर सकती हैं। इस प्रोसिजर के तहत काउंसिल द्धारा टॉयलेट्स को मेंटेन रखने का जिम्मा इन्हें एडॉप्ट करने वाली संस्था को सौंप दिया जाएगा और उक्त संस्था अपने एडवरटाइजमेंट बोर्ड कम्युनिटी टॉयलेट्स पर लगा अपना प्रचार कर सकेगी। ध्यान रहे कि टॉयलेट्स का निर्माण वर्ष 2018 में करवाया गया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी