प्रभ आसरा से गुम हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढा, संस्था को सौंपा

स्थानीय चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पडियाला के पास स्थित समाजसेवी संस्था प्रभ आसरा में रह रहा एक बच्चा जुलाई में गायब हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:37 AM (IST)
प्रभ आसरा से गुम हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढा, संस्था को सौंपा
प्रभ आसरा से गुम हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढा, संस्था को सौंपा

संवाद सहयोगी, कुराली : स्थानीय चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पडियाला के पास स्थित समाजसेवी संस्था प्रभ आसरा में रह रहा एक बच्चा जुलाई में गायब हो गया था। गुमशुदा बच्चे को थाना सिटी पुलिस ने राजपुरा थाने से रिकवर कर संस्था को हैंडओवर किया। थाना सिटी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बीती 10 जुलाई को प्रभ आसरा संस्था के केयरटेकर अवतार सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि संस्था से एक बच्चा गायब हो गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए लुक आउट पोस्टर्स विभिन्न स्थानों पर लगाए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त बच्चा राजपुरा में है। इसके बाद पुलिस पार्टी ने बच्चे को राजपुरा थाना पुलिस के सहयोग से उसे प्रभ आसरा संस्था की मुख्य प्रबंधक राजिदर कौर के सुपुर्द कर दिया।

केयरटेकर को चकमा देकर संस्था से भाग गया था बच्चा

प्रभ आसरा की मुख्य प्रबंधक राजिदर कौर ने बताया कि बंटी उर्फ अर्श कुमार (16) संस्था में लावारिस तौर पर रह रहा था जो संस्था से अचानक गायब हो गया था। उक्त बच्चा बचपन से ही राजपुरा स्थित एसओएस चिल्ड्रन विलेज में लावारिस तौर पर रह रहा था। एसओएस चिल्ड्रन विलेज प्रबंधन द्वारा राजपुरा चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी से बच्चे को प्रभ आसरा में शिफ्ट करवाने की अनुमति लेने के बाद उसे संस्था में दाखिल करवाया था। बच्चे का बर्ताव ठीक नहीं होने संस्था में उसकी काउंसिलिग की गई। बच्चा शुरू से ही एसओएस विलेज राजपुरा में रहा था लिहाजा उसका यहां मन नहीं लगता था और इसके चलते वो यहां साल भर भी नहीं रहा और बीते जुलाई में अचानक केयरटेकर को चकमा देकर गायब हो गया था। उन्होंने बताया कि थाना सिटी पुलिस द्वारा बच्चे को रिकवर कर संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी