चंडीगढ़ में छह केसों में भगोड़ा चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 मार्च तक न्यायायिक हिरासत में भेजा
चंडीगढ़ में छह अलग-अलग केसों में भगोड़ा चल रहा आरोपित जसविंदर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपित जसविंदर के खिलाफ लूटपाट व धोखाधड़ी के छह केस दर्ज है। आरोपित को 10 मार्च तक न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।
चंडीगढ़, वैभव शर्मा। छह अलग-अलग केसों में भगोड़ा जसविंदर सिंह आखिरकार पुलिस गिरफ्त में आ गया है। आरोपित जसविंदर को गुप्त सूचना के आधार पर गांव भाना, जिला कैथल से गिरफ्तार किया। आरोपित के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपित जसविंदर बहुत ही शातिर है। वह हर बार जुल्म करने के बाद अपना पता बदल लेता था। जिस वजह से उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका था।
यह भी पढ़ें - Chandigarh CoronaVirus Updateः चंडीगढ़ में काेराेना की रफ्तार बढ़ी, 60 और मरीज मिले संक्रमित
जब भी पुलिस की टीम आरोपित की तलाश में छापेमारी करती थी वो वहां से भाग जाता था। पुलिस ने कहा कि आरोपित को पकड़ने के लिए उन्होंने कई बार ट्रैप भी लगाया था लेकिन आरोपित दिमाग से इतना शातिर था कि वह हर बार इन ट्रैपस से बचकर भाग निकलता था। आरोपित जसविंदर के खिलाफ धोखाधड़ी और लूटपाट से संबंधित छह केस दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें - Chandigarh Today 28 February: रोज गार्डन में रोज फेस्ट का अंतिम दिन, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में
आरोपित जसविंदर के खिलाफ पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 में अलग-अलग मामलों में छह केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार जसविंदर को 22 सितंबर 2015 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से धरा, जिसके बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपित को 10 मार्च तक न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान आरोपित के पूछताछ की जाएगी। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में पहली एफआइआर आठ सितंबर 2009 में सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी।
यह भी पढ़ें - पानी के बढ़े दामों के खिलाफ 28 फरवरी को भाजपा पार्षदों का घेराव करेंगे कांग्रेसी, भाजापा अध्यक्ष और मेयर टारगेट
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें