फिजूल खर्च : छह माह पहले लगाए गए पेवर ब्लॉक तोड़ लगाए नए Chandigarh News

क्षेत्र के नागरिक संजय ने बताया कि छह महीने पेवर ब्लॉक उनकी आंखों के सामने लगे। उन्होंने ये समझ नहीं आ रहा कि अब फिर से नए पेवर ब्लॉक क्यों लगाए जा रहे है?

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 01:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 01:35 PM (IST)
फिजूल खर्च : छह माह पहले लगाए गए पेवर ब्लॉक तोड़ लगाए नए  Chandigarh News
फिजूल खर्च : छह माह पहले लगाए गए पेवर ब्लॉक तोड़ लगाए नए Chandigarh News

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली नगर निगम किस तरीके से काम कर रहा है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि छह माह पहले लगाए गए पेवर ब्लॉक को तोड़कर नए पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। फेज-3ए हनुमान मंदिर के पास के लोगों का कहना है कि अभी जो पेवर ब्लॉक तोड़े जा रहे हैं, वे कई सालों तक चल सकते हैं। जिन जगहों पर जरूरत है, वहां पर लगाने चाहिए। यहां पर नए सिरे से पेवर ब्लॉक लगाने की क्या जरूरत है। ये कंपनियों के साथ मिलकर पैसे कमाने का जरिया अधिकारियों ने बना रखा है।

क्षेत्र के नागरिक संजय ने बताया कि छह महीने पेवर ब्लॉक उनकी आंखों के सामने लगे। उन्होंने ये समझ नहीं आ रहा कि अब फिर से नए पेवर ब्लॉक क्यों लगाए जा रहे है? ये सरेआम पैसे बर्बादी है। वहीं रेशमा रानी ने कहा कि जब काम कर रहे मजदूरों से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें तो तोडऩे का ऑर्डर मिला है। पुराने तोड़ कर नए लगाने है। रेशमा ने कहा कि निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए ये पैसे की बर्वादी है।

इस बारे में निगम के मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, लेकिन वे इस की जांच करेंगे कि पुराने पेवर ब्लॉक तोड़कर नए क्यों लगाए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि पेवर ब्लॉक को लेकर पहले भी हंगामा होता रहा है। कई पार्षदों का आरोप था कि उनके वार्ड में पेवर की जरूरत है, लेकिन नहीं लगाए जाते।

chat bot
आपका साथी