पदमश्री बलबीर सिंह सीनियर की तबियत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- हालत चिंताजनक

पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर को आज कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसके कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। फिलहाल वह अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 04:39 PM (IST)
पदमश्री बलबीर सिंह सीनियर की तबियत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- हालत चिंताजनक
पदमश्री बलबीर सिंह सीनियर की तबियत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- हालत चिंताजनक

जेएनएन, चंडीगढ़। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की तबियत मंगलवार को उस समय और खराब हो गई, जब उन्हें सुबह नौ बजे के करीब कार्डियक अरेस्ट हुआ। फिलहाल वह अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं और सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर की मदद से सांस दी जा रही है।

बता दें, इससे पहले पिछले साल भी बलबीर सिंह सीनियर को हार्ट अटैक आया था। तब वह दो महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में रहे थे। डॉक्टरों की माने तो कार्डियक अरेस्ट वह स्थिति है जब दिल के अंदर वेंट्रीकुलर फाइब्रिलेशन पैदा हो जाए। आम शब्दों में कहें तो दिल की धड़कन रुक जाने की स्थिति को कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है, कार्डियक अरेस्ट को हार्ट अटैक से ज्यादा खतरनाक माना जाता है।

बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने बताया कि नाना जी को आठ मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने की शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके तमाम तरह के टेस्ट लिए। उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ जो नेगेटिव आया। नाना जी की तबियत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी भी उनकी हालत चिंताजनक है ऐसे में डॉक्टर्स यही कह रहे हैं कि वह अगले 24 से 48 घंटे बाद ही वह कुछ कहने की स्थिति में होंगे। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर की मदद से सांस दी जा रही है। वहीं उनके प्रशसंक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: समय के साथ हाथों को भी सैनिटाइज करेगी यह Hand care watch, पहननेे में भी है आसान

यह भी पढ़ें: तरनतारन में अचानक वार्ड से बाहर आए Coronavirus Positive 100 मरीज, करने लगे नारेबाजी

यह भी पढ़ें: सामान लौटाने के लिए ASI मांग रहा कोरोना फीस, CM से पांच हजार कर्ज देने की अपील!

यह भी पढ़ें: Coronavirus: इस थाने के सभी कर्मचारी क्वारंटाइन, थाना बंद, DSP दफ्तर से चलेगा काम

chat bot
आपका साथी