पीजीआइ में खुला दुनिया का पहला रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल

डॉ. रविंद्र मलिक, चंडीगढ़:पीजीआइ देश व दुनिया का एकमात्र ऐसा स्वास्थ्य संस्थान बन गया है जिसने तंब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 04:52 PM (IST)
पीजीआइ में खुला दुनिया का पहला रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल
पीजीआइ में खुला दुनिया का पहला रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल

डॉ. रविंद्र मलिक, चंडीगढ़:पीजीआइ देश व दुनिया का एकमात्र ऐसा स्वास्थ्य संस्थान बन गया है जिसने तंबाकू छुड़वाने के लिए रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल शुरू किया है। अपने आप में पीजीआइ ही नहीं, पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसको इंडोनेशिया के बाली में अधिकारिक रूप से लाच किया गया है। दुनिया के 32 देशों के सामने 14 सितंबर को सेंटर के पोर्टल को लाच किया गया। यूएसए, जापान, चीन, आस्ट्रेलिया और यूके जैसे देशों ने पीजीआइ के तंबाकू सेवन को रोकने के प्रयासों की सराहना की। देश में हर साल तंबाकू सेवन से 13.5 लाख प्रीमैच्योर डैथ होती हैें, इनको कम करने में अब मदद मिलेगी। यह सेंटर पीजीआइ ने एक रिसर्च प्रोजेक्ट के अंडर शुरू किया है और इसका अपना वर्चुअल पोर्टल होगा। इससें तंबाकू सेवन की रोकथाम, बचने के तरीके और इससे होने बीमारियों पर नियंत्रण पाने में फायदा मिलेगा। पोर्टल पर तंबाकू सेवन और नियंत्रण से जुडा हर तरह का डाटा उपलब्ध होगा। इसके अलावा लेक्चर का आयोजन भी सेंटर ही करवाएगा। पोर्टल लाच होने के 24 घटे के अंदर ही करीब 2 हजार इसको विजिट कर चुके हैं। इसको लेकर इंडोनेशिया से पीजीआइ डॉक्टर सोनू गोयल ने वहा चल रही काफ्रेंस से बातचीत में जानकारी दी।

1 करोड़ 25 लाख शुरूआती बजट

सेंटर का शुरूआती बजट 1 करोड़ 25 लाख है। इसको बलूमबर्ग ग्र्राट के अंडर शुरू किया गया है। पहले दो साल की ग्र्राट के बाद आगे के लिए इसके लिए सरकार को लिखा गया है। पीजीआइ इसको लीड कर रहा है।

सेंटर पर बुकलेट, सरकारी आदेश व सर्कुलर की पूरी जानकारी होगी

सेंटर के पोर्टल पर हर तरह की जानकारी होगी। तंबाकू नियंत्रण प्रोग्र्राम को लेकर जो भी अधिकारिक निर्देश जारी होंगे वो पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। तंबाकू नियंत्रण को लेकर तैयार बुकलेट भी यहा उपलब्ध होगी। इसके अलावा डॉक्टर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्र्राम की जानकारी भी पोर्टल पर होगी।

देश में 10.7 व चंडीगढ़ में 9.4 फीसद आबादी तंबाकू सेवन करती है

ग्लोबल टोबाकू सर्वे के अनुसार देश की 10.7 फीसद आबादी तंबाकू उत्पादों का सेवन करती है। देश की 2 फीसद महिलाएं भी किसी ना किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती हैं। वहीं पुरूषों की बात करें तो कुल में से 19 फीसद मेल पोपुलेशन तंबाकू सेवन करती है। देश में 26.7 फीसद आबादी तंबाकू उत्पादों का सेवन करती है।

चार राज्यों की तंबाकू नियंत्रण पॉलिसी बनाने में पीजीआइ मदद करेगा

चार राज्यों में तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण के लिए चार राज्यों में कोई प्रभावी नीति नहीं है। तेलंगाना, ओड़ीसा, मेघालय और पुडुचेरी में तंबाकू उत्पादों व इनके सेवन पर नियंत्रण के लिए पॉलिसी बनाने में पीजीआइ के डॉक्टर व सेंटर ही मदद करेगी। इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी