चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव के लिए प्रत्याशी शुक्रवार से अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार 27 फरवरी शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Feb 2022 12:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 Feb 2022 12:06 PM (IST)
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के लिए प्रत्याशी शुक्रवार से अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं। प्रत्याशी 25 फरवरी से शाम पांच बजे तक भर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 26 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 27 फरवरी शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। कार्यकारिणी चुनाव के लिए 20 मार्च  को सुबह साढ़े 11 बजे से शाम को साढ़े चार बजे तक मतदान किया जाएगा। मतगणना  21 मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगी। अगर कोई प्रत्याशी दोबारा मतगणना करने की जिद्द करता है, तो उसे 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करवाना होगी, जो वापस नहीं मिलेगी।

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 20 मार्च को कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। गोल्फ क्लब रूल्स 51 डी के मुताबिक कोड ऑफ कंडेक्ट लगा दिया गया है। कोड ऑफ कंडेक्ट की वजह से चंडीगढ़ गोल्फ में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मेंबर्स के घर-घर जाकर, पार्टी देकर, सदस्यों को किसी तरह प्रचार पत्र व प्रभोलन देकर वोट हासिल नहीं कर सकते हैं। कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसका नामांकन पत्र रद हो सकता है। बता दें तीन साल के लंबे अंतराल के बाद चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के सदस्य इस बार कार्यकारिणी के लिए मतदान करेंगे। इसे पहले वर्ष 2018 को कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए थे। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया जाता रहा है।

चुनाव में गोल्फ क्लब के 1800 मेंबर्स की तरफ से एक प्रेसिडेंट और 11 कार्यकारी सदस्य चयनित किए जाएंगे। इसके अलावा ऑफिस कार्यप्रणाली से जुड़े सदस्यों का चयन बाद में प्रेसिडेंट की तरफ से किया जाएगा। वहीं चुनाव हर साल 30 जनवरी को होंगे, इसका सर्कुलर पहले से जारी है, लेकिन कोरोना कोरोना की तीसरी लहर के डर से प्रशासन ने नई गाइडलाइंस जारी कर 100 लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा थी, जिसके बाद यह चुनाव आनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए। चुनाव के लिए रिटायर्ड बिग्रेडियर जेएस फुलका को बतौर रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इन प्रत्याशियों की बीच कांटे की टक्कर

इस बार गोल्फ क्लब के चुनाव काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो इस बार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव त्रिकोणीय रहेगा। चुनाव में रिटायर्ड मेजर राजिंद्र सिंह विर्क (लाली), एसपीएस घई (निप्पी) और रिटायर्ड कर्नल एचएस चहल (बॉबी) के बीच होगा। तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब रूल्स 51 डी के वर्ष 2018 में हुए गोल्फ क्लब चुनाव में कुल 918 वोट पड़े थे। वर्ष 2019 में कोरोना की लहर आ गई, जिस वजह से पूर्व प्रधान संदीप सिंह संधू ही निर्विरोध चुने गए थे। वर्ष 2020 में भी कोरोना के चलते रविबीर सिंह ग्रेवाल निर्विरोध चुने गए, जो 20 मार्च 2022 तक बतौर प्रेसिडेंट अपनी सेवाएं देंगे।

chat bot
आपका साथी